Bhool Bhulaiyaa 3: अब ये एक्ट्रेस बनेगी ‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका,अक्षय कुमार की जगह नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

Updated:
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Star Cast and Release Date: ‘भूल भुलैया 3’ का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है. कार्तिक आर्यन की फिल्म में नयी एक्ट्रेस की एंट्री हुई है.

विज्ञापन
undefined

अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर फैंस काफ उत्साहित है. इस फिल्म में एक बार फिर से दर्शक अक्षय कुमार को मिस करेंगे. इसमें अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन दिखेंगे.

विज्ञापन
undefined

‘भूल भुलैया 2’ में अक्षय कुमार नहीं थे, फैंस इंतजार में थे कि अगले पार्ट में उनकी वापसी होगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. डायरेक्टर अनीस बज्मी ने स्टारकास्ट को लेकर बात की.

undefined

जूम के साथ बातचीत के दौरान, अनीस बज्मी ने भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार की भूमिका के बारे में कहा. उन्होंने कहा, “नहीं, अक्षय भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं हैं. मैं उनके साथ काम करने के लिए मर रहा हूं.”

undefined

आगे अनीस बज्मी ने बताया, लेकिन दुर्भाग्य से मैं ऐसी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बना पाए हैं जहां हम साथ काम कर सकें. भविष्य में, निश्चित रूप से हम साथ में काम करेंगे.”

undefined

भूल भुलैया 3 में विद्या बालन भी नजर आएंगी. इसे लेकर अनीस बज्मी ने बताया कि उनकी पिछली फिल्म थैंक यू में विद्या ने 3 दिन की भूमिका के लिए तुरन्त हां कर दिया था. अनीस ने कहा कि कि कैसे विद्या की तत्काल सहमति ने उन पर अमिट प्रभाव छोड़ा.

undefined

अनीस बज्मी ने बताया कि भूल भुलैया 3 की शूटिंग 10 मार्च तय की गई है. हालांकि शेड्यूल में थोड़ा फेरबदल हो सकता है. एक बार फिर से भुल भुलैया में विद्या को देखकर फैंस जरुर खुश होंगे.

undefined

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है, ‘और ये हो रहा है. ओजी मंजुलिका भूल भुलैया की दुनिया में वापस आ रही है.’

undefined

कार्तिक आर्यन ने बताया कि भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर आएगी. बता दें कि भूल भुलैया 2 में कार्तिक के साथ तब्बू और कियारा आडवाणी मे काम किया था.

undefined

चंदू चैंपियन को लेकर कार्तिक आर्यन काफी समय से चर्चा में है. कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. चंदू चैंपियन एक स्पोर्ट्स ड्रामा है.

undefined

कार्तिक आर्यन, करण जौहर की आने वाली फिल्म में भी नजर आएंगे. इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स जल्द ही फिल्म के टाइटल और बाकी कलाकारों के बारे में आधिकारिक घोषणा करेंगे.

Also Read: Kartik Aaryan Girlfriend: रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर पहली बार खुलकर कार्तिक आर्यन ने की बात, खोले कई राज Also Read: Aashiqui 3 से बाहर होने पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्तिक आर्यन इस फ्रेंचाइजी को…
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola