‘फैनटेस्टिक बीस्ट्स'' का हिस्सा बनकर भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं: जॉनी डेप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2017 4:02 PM

विज्ञापन

शंघाई: जैक स्पैरो, विली वोंका, द मैड हैटर और अब गेलर्ट ग्रिन्डलवाल्ड जैसे अलग-अलग किरदार निभाने वाले अभिनेता जॉनी डेप ‘फैनटेस्टिक बीस्ट्स एंड वेयर टू फाइंड देम’ के सीक्वल में एक जादूगर की भूमिका निभाएंगे और उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. 53 वर्षीय अभिनेता ने कहा […]

विज्ञापन

शंघाई: जैक स्पैरो, विली वोंका, द मैड हैटर और अब गेलर्ट ग्रिन्डलवाल्ड जैसे अलग-अलग किरदार निभाने वाले अभिनेता जॉनी डेप ‘फैनटेस्टिक बीस्ट्स एंड वेयर टू फाइंड देम’ के सीक्वल में एक जादूगर की भूमिका निभाएंगे और उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं.

53 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह अपनी फिल्मों में हमेशा अलग-अलग किरदार निभाने में यकीन रखते हैं और ‘फैनटेस्टिक बीस्ट्स…’ इस ओर एक अन्य कदम है.

‘पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन : सालजार्स रीवेंज’ के कल यहां वर्ल्ड प्रीमियर के मौके पर रेड कार्पेट पर डेप ने कहा, ‘मैंने फिल्म में एक भूमिका निभाई है. मैं नई फिल्मों के साथ प्रयोग करना चाहता हूं. यह एक शानदार कहानी है. लेखिका जे के रोलिंग एक बेहतरीन महिला है इसलिए ‘फैनटेस्टिक बीस्ट्स’ का हिस्सा बनकर मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं.’

पाइरेट्स फ्रैंचाइजी का पांचवां भाग 26 मई को रिलीज होगा. इसमें डेप ने घुमक्कड समुद्री डाकू कैप्टन जैक स्पैरो का किरदार निभाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola