Golden Globes 2017: देव पटेल चूके, आरॅन टेलर ने जीता सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2017 10:37 AM
लॉस एंजिलिस: भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ‘गोल्डन ग्लोब अवार्ड’ में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता श्रेणी में पुरस्कार से चूक गए. देव फिल्म ‘लायन’ में भूमिका के लिए नामित किए गए थे. ‘नोकटर्नल एनिम्ल्स’ के अभिनेता आरॅन टेलर जॉनसन ने इस श्रेणी में पुरस्कार हासिल कर सबको चौंका दिया. इस श्रेणी में ‘मूनलाइट’ के […]
लॉस एंजिलिस: भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ‘गोल्डन ग्लोब अवार्ड’ में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता श्रेणी में पुरस्कार से चूक गए. देव फिल्म ‘लायन’ में भूमिका के लिए नामित किए गए थे. ‘नोकटर्नल एनिम्ल्स’ के अभिनेता आरॅन टेलर जॉनसन ने इस श्रेणी में पुरस्कार हासिल कर सबको चौंका दिया.
इस श्रेणी में ‘मूनलाइट’ के महेरशला अली, ‘हेल ऑर हाई वॉटर’ के जे ब्रिज्स और ‘फ्लोरेंस फोस्टर जेकिंस’ के सिमोन हेल्बर्ग को भी नामित किया गया था. ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ के अभिनेता देव पटेल को फिल्म ‘लायन’ में उनके सारु ब्रायर्ली के किरदार के लिए समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी.
फिल्म में उनकी सह-कलाकार निकोल किडमैन भी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल कर पाने में नाकामयाब रहीं. इस श्रेणी में फिल्म ‘फेन्सेज’ के लिए नामित वायोला डेविस को यह पुरस्कार मिला.
पूर्व में एक साक्षात्कार में देव ने कहा था कि पुरस्कार जीतने से अधिक वह गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में फिल्म के नामांकन और साथ ही बेहतरीन अभिनेताओं के साथ नामित होकर बहुत खुश तथा उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










