बेयोंसे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा तलाशी जानी वाली सेलीब्रिटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2013 10:49 AM
लंदन : पॉप गायिका बेयोंसे नोल्स, किम कारदाशियां को पीछे छोड़ते हुए 2013 में इंटरनेट पर सबसे अधिक तलाशी जाने वाली सेलीब्रिटी बन गयी हैं. बेयोंसे के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा. उन्होंने अमेरिका के सुपर बॉउल हाफटाइम शो में कार्यक्रम पेश किया, ग्रैमी अवार्ड जीता और अपने वर्ल्ड टूर की शुरुआत की. इन […]
लंदन : पॉप गायिका बेयोंसे नोल्स, किम कारदाशियां को पीछे छोड़ते हुए 2013 में इंटरनेट पर सबसे अधिक तलाशी जाने वाली सेलीब्रिटी बन गयी हैं. बेयोंसे के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा. उन्होंने अमेरिका के सुपर बॉउल हाफटाइम शो में कार्यक्रम पेश किया, ग्रैमी अवार्ड जीता और अपने वर्ल्ड टूर की शुरुआत की. इन सब कारणों से उन्हें ऑनलाइन सर्च इंजन बिंग पर सबसे अधिक ढ़ूंढे जाने वाले स्टार का खिताब मिला.
कांटैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, पिछले साल यह खिताब पाने वाली कारदाशियां इस बार दूसरे स्थान पर रहीं जबकि पॉप गायिकाएं रिहाना तीसरे, टेलर स्विफ्ट चौथे और मडोना पांचवे स्थान पर रहीं. वहीं पिछले बार सूची में दूसरे स्थान पर रहे गायक जस्टिन बीबर इस बार छठे स्थान पर खिसक गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










