गांजे का सेवन कर चुकी हैं लेडी गागा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2013 6:16 PM
लॉस एंजिलिस: मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा ने स्वीकार किया है कि वह गांजे के नशे की आदी रही हैं.गागा ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं इस नशे की आदी रही हूं और यह मेरी घबराहट पर काबू करने का एक जरिया बन गया था. यह स्व उपचार का एक तरीका था और मैं […]
लॉस एंजिलिस: मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा ने स्वीकार किया है कि वह गांजे के नशे की आदी रही हैं.गागा ने एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं इस नशे की आदी रही हूं और यह मेरी घबराहट पर काबू करने का एक जरिया बन गया था.
यह स्व उपचार का एक तरीका था और मैं एक दिन में गांजे वाला 15-20 सिगरेट पीती थी.’’उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि मेरे शरीर में दर्द की एक वजह यह था. पहले मुङो पता नहीं चल पाता था कि दर्द क्यों हो रहा है.’’ गागा गांजा के अलावा दूसरे मादक द्रव्यों का भी सेवन करने की बात पहले स्वीकार कर चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










