क्या 2015 में अंतरिक्ष में गाएंगी लेडी गागा ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2013 12:25 PM
पॉप सनसनी लेडी गागा के दीवानों को यह सुन कर हैरत होगी लेकिन खबर है कि लेडी गागा वर्ष 2015 में अंतरिक्ष में अपनी प्रस्तुति देंगी.न्यू मैक्सिको के स्पेसपोर्ट अमेरिका में वर्ष 2015 में तीन दिवसीय आयोजन ‘‘जीरो जी कॉलोनी’’ होगा. चर्चा है कि इसके तहत ही गागा अंतरिक्ष में एक प्रस्तुति देंगी. न्यूयॉर्क डेली […]
पॉप सनसनी लेडी गागा के दीवानों को यह सुन कर हैरत होगी लेकिन खबर है कि लेडी गागा वर्ष 2015 में अंतरिक्ष में अपनी प्रस्तुति देंगी.न्यू मैक्सिको के स्पेसपोर्ट अमेरिका में वर्ष 2015 में तीन दिवसीय आयोजन ‘‘जीरो जी कॉलोनी’’ होगा. चर्चा है कि इसके तहत ही गागा अंतरिक्ष में एक प्रस्तुति देंगी.
न्यूयॉर्क डेली न्यूज की खबर में कहा गया है कि ‘‘अप्लॉज’’ की 27 वर्षीय हिटमेकर आयोजन के तीसरे दिन तड़के अपनी प्रस्तुति देंगी. हालांकि वह एक ही गीत पेश करेंगी. एक सूत्र ने बातया कि उन्हें :गागा को: अंतरिक्ष के माहौल को देखते हुए एक माह का विशेष प्रशिक्षण लेना होगा. अगर सचमुच ऐसा होता है तो गागा अंतरिक्ष में प्रस्तुति देने वाली पहली पॉप कलाकार बन जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










