जेन क्रेमर के साथ डेटिंग कर रहे हैं स्कॉट ईस्टवुड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2013 11:15 AM
हॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक क्लिंट ईस्टवुड के बेटे स्कॉट ईस्टवुड के बारे में खबर है के वह काउंटी गायिका जेन क्रेमर के साथ डेटिंग कर रहे हैं.ई ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक, इन दोनों की मुलाकात कुछ महीने पहले एक साझा मित्र के जरिए हुयी थी. एक सूत्र ने बताया ‘‘ हां, वे दोनों डेटिंग कर रहे […]
हॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक क्लिंट ईस्टवुड के बेटे स्कॉट ईस्टवुड के बारे में खबर है के वह काउंटी गायिका जेन क्रेमर के साथ डेटिंग कर रहे हैं.ई ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक, इन दोनों की मुलाकात कुछ महीने पहले एक साझा मित्र के जरिए हुयी थी.
एक सूत्र ने बताया ‘‘ हां, वे दोनों डेटिंग कर रहे हैं और उन दोनों की मुलाकात एक साझा मित्र के जरिए हुयी. ’’अगस्त माह में ‘व्हिस्की’ की गायिका का अपने मंगेतर से अलगाव हो गया था. इससे पहले क्रेमर ने अभिनेता जोनाथन सैच से शादी की थी लेकिन इन दोनों की शादी एक महीने भी नहीं चल सकी. स्कॉट एक सफल मॉडल हैं और हाल ही में उन्होंने ‘टाउन एंड कंटरी’ पत्रिका के लिए फोटो शूट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










