शुरुआती कारोबार में रुपया 37 पैसे कमजोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2013 11:27 AM
मुंबई : अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय(फारेक्स )बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 37 पैसे कमजोर होकर 61.87 रुपये प्रति डालर पर आ गया.आयातकों की ओर से डालर मांग बढ़ने के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुयी. फारेक्स बाजार में […]
मुंबई : अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय(फारेक्स )बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 37 पैसे कमजोर होकर 61.87 रुपये प्रति डालर पर आ गया.आयातकों की ओर से डालर मांग बढ़ने के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुयी.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रपया 27 पैसे कमजोर होकर 61.50 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 37 पैसे और कमजोर होकर 61.87 रुपये प्रति डालर पर आ गया. बंबई शेयर बाजार का सूचकांक भी आज के शुरुआती कारोबार में 129.36 अंक अथवा 0.61 फीसद की तेजी के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर 21,293.88 अंक पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










