पिता बनकर खुश हैं रॉबी विलियम्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2013 11:29 AM

विज्ञापन

गायक रॉबी विलियम्स को लगता था कि पिता बनने के बाद बच्चे के लिए बहुत सारे काम करने पड़ेंगे, लेकिन अब पिता बनने के बाद उन्हें ऐसा नहीं लगता बल्कि उनका कहना है कि यह एक बहुत अच्छा अनुभव है. ‘‘कैंडी’’ गाने के गायक रॉबी और उनकी पत्नी आयदा फील्ड की एक बेटी है. 40 […]

विज्ञापन

गायक रॉबी विलियम्स को लगता था कि पिता बनने के बाद बच्चे के लिए बहुत सारे काम करने पड़ेंगे, लेकिन अब पिता बनने के बाद उन्हें ऐसा नहीं लगता बल्कि उनका कहना है कि यह एक बहुत अच्छा अनुभव है.

‘‘कैंडी’’ गाने के गायक रॉबी और उनकी पत्नी आयदा फील्ड की एक बेटी है. 40 वर्षीय गायक ने कहा कि उन्हें लगता था कि पिता बनने के बाद बहुत सारे काम करने होंगे और यह थकान भरा होगा.

डेली एक्सप्रेस की खबर के अनुसार विलियम्स ने कहा, ‘‘पिता बनने के बाद जो आपको मिलता है वह देखकर मैं चकित हो गया क्योंकि पितृत्व के बारे में बहुत ज्यादा अच्छी बातें नहीं सुनी थीं. मेरी बेटी बहुत ही प्यारी और शरीफ है. अपना बच्चा होने से अधिक आनंददायी कोई और बात नहीं होती.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola