हॉलीवुड में लैंगिक भेदभाव है घटिया : टैटियाना मैसलेनी

लॉस एंजिलिस : ‘ऑर्फन ब्लैक’ की स्टार टैटियाना मैसलेनी को लगता है कि लैंगिक भेदभाव हॉलीवुड में कुछ इस कदर रचा-बसा हुआ है कि कोई अभिनेत्री इससे बच ही नहीं पाई. पीपल मैगजीन की खबर के अनुसार एमी पुरस्कारों के लिए नामित हो चुकी इस 29 वर्षीय स्टार ने कहा कि फिल्म उद्योग में लैंगिक […]
लॉस एंजिलिस : ‘ऑर्फन ब्लैक’ की स्टार टैटियाना मैसलेनी को लगता है कि लैंगिक भेदभाव हॉलीवुड में कुछ इस कदर रचा-बसा हुआ है कि कोई अभिनेत्री इससे बच ही नहीं पाई. पीपल मैगजीन की खबर के अनुसार एमी पुरस्कारों के लिए नामित हो चुकी इस 29 वर्षीय स्टार ने कहा कि फिल्म उद्योग में लैंगिक भेदभाव ‘घटिया’ है.
उन्होंने कहा, ‘ मुझे नहीं लगता कि इस उद्योग में कोई भी महिला ऐसी हो, जिसे लैंगिक भेदभाव का सामना न करना पडा हो. हमें कई रुपों में इसका सामना करना पडा. कई बार तो आप कह भी नहीं सकते कि ऐसा हो रहा है क्योंकि जिस तरह से चीजें निर्धारित हैं, यह उनमें गहराई से समाया हुआ है.’
‘यह कभी खत्म नहीं होता. जैसे कि एक दृश्य में मुझे छोटा सा परिधान पहनवाया जाता है, जिसमें मेरा पेट दिखता हो. इस दृश्य में मुझे परिवार के एक सदस्य की मौत पर शोक मनाना है. उस समय कुछ ऐसा कहा जाना कि ‘उसकी नाभि जरुर दिखनी चाहिये’ यह बेहद घटिया है. बेहद घटिया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










