ePaper

एंजेलिना जोली की तरह दिखने के लिए प्‍लास्टिक सर्जरी करा सकती है कैटलीन जेनर ?

Updated at : 31 Jul 2015 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
एंजेलिना जोली की तरह दिखने के लिए प्‍लास्टिक सर्जरी करा सकती है कैटलीन जेनर ?

लंदन : अमेरिका की रियलिटी टेलीविजन स्टार और पूर्व ओलंपियन कैटलीन जेनर कथित तौर पर और ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी कराकर एंजेलिना जोली जैसी दिखना चाहती हैं. फीमेल फर्स्ट की खबर के मुताबिक, 65 वर्षीय पूर्व ओलंपियन प्लास्टिक सर्जरी कराने की योजना बना रही हैं. एक सूत्र ने बताया कि वह एंजेलिना जोली जैसी दिखने के […]

विज्ञापन

लंदन : अमेरिका की रियलिटी टेलीविजन स्टार और पूर्व ओलंपियन कैटलीन जेनर कथित तौर पर और ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी कराकर एंजेलिना जोली जैसी दिखना चाहती हैं. फीमेल फर्स्ट की खबर के मुताबिक, 65 वर्षीय पूर्व ओलंपियन प्लास्टिक सर्जरी कराने की योजना बना रही हैं.

एक सूत्र ने बताया कि वह एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहती हैं. सूत्र ने कहा, ‘ जब उन्होंने एक महिला की तरह सजना शुरु किया, तब लोगों ने उन्हें बताया कि वह एंजेलिना जोली जैसी दिखती हैं. वह इसी के लिए उत्सुक हैं. वह उन्हें मिली अब तक की सबसे बडी तारीफ थी.’

ईएसपीवाई पुरस्कारों के दौरान पहली बार सार्वजनिक शिरकत के लिए उन्होंने एंजेलिना जोली के स्टाइलिस्ट जेन रेड की मदद ली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola