गिन्सबर्ग की जीवनी पर आधारित फिल्म के लिए महिला निर्देशक चाहती हैं नताली पोर्टमैन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2015 12:29 PM

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रुथ बेडर गिन्सबर्ग के जीवन पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री नताली पोर्टमैन से बातचीत चल रही है और वे चाहती हैं फिल्म का निर्देशन कोई महिला निर्देशक करे. 34 वर्षीया अभिनेत्री हॉलीवुड निर्देशकों के बीच लैंगिक असमानता को लेकर काफी […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रुथ बेडर गिन्सबर्ग के जीवन पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री नताली पोर्टमैन से बातचीत चल रही है और वे चाहती हैं फिल्म का निर्देशन कोई महिला निर्देशक करे.

34 वर्षीया अभिनेत्री हॉलीवुड निर्देशकों के बीच लैंगिक असमानता को लेकर काफी विरोध जताती रही हैं. हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, गिन्सबर्ग ने खुलासा किया कि पोर्टमैन इसके लिए महिला निर्देशक चाहती हैं इसीलिए फिल्म में देर हुई.

82 वर्षीया गिन्सबर्ग ने कहा, ‘नताली पोर्टमैन मेरे पास फिल्म में महिला निर्देशक को लिए जाने के संबंध में बात करने आई थीं और हमारे बीच बहुत अच्छी बातचीत हुई.’ खबरों के मुताबिक, फिल्म के निर्देशन के लिए ‘डायरी ऑफ टीनेज गर्ल’ की निर्देशक मैरीएल हेलर से बातचीत चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola