50 की उम्र के बाद भी सलमा हायेक को है खुद के खूबसूरत दिखने की उम्मीद

लंदन : मेक्सिको फिल्म अभिनेत्री सलमा हायेक का कहना है कि अगले वर्ष 50 वर्ष की हो जाने को लेकर वह चिंतित नहीं हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है कि अपनी उम्र पर ध्यान दिये बिना वह अब भी खूबसूरत हो सकती हैं. कॉन्टैक्टम्यूजिक की खबर के अनुसार, अभिनेत्री और उनके पति फ्रांस्वा-हेनरी पिनो की सात […]
लंदन : मेक्सिको फिल्म अभिनेत्री सलमा हायेक का कहना है कि अगले वर्ष 50 वर्ष की हो जाने को लेकर वह चिंतित नहीं हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है कि अपनी उम्र पर ध्यान दिये बिना वह अब भी खूबसूरत हो सकती हैं.
कॉन्टैक्टम्यूजिक की खबर के अनुसार, अभिनेत्री और उनके पति फ्रांस्वा-हेनरी पिनो की सात वर्षीय बेटी है. उन्होंने कहा,’ अतीत में, जब मैंने यह यह कल्पना करने की कोशिश की कि मैं इस उम्र में कैसी दिखाई दूंगी, तब मैं डर गई थी. पर अब मुझे अहसास हो गया है कि मैं 50 की उम्र में भी खूबसूरत हो सकती हूं.’
बहरहाल, अभिनेत्री ने यह भी स्वीकर किया कि अब हॉलीवुड में अच्छी भूमिका मिलने में मुश्किल होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










