‘ट्रांसफॉर्मर’ में काम करेंगे मार्क के बच्चे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता मार्क वालबर्ग और उनकी पत्नी रिया डरहम के बच्चे ‘ट्रांसफॉर्मर’ फिल्म की आने वाली श्रृंखला में नजर आएंगे. 42 वर्षीय अभिनेता ने एमटीवी न्यूज को बताया ‘‘मेरे बच्चे सिर्फ कैमियो की भूमिका में हैं लेकिन उन्होंने अच्छा काम किया है. हालांकि शूटिंग के दौरान बच्चे भीड़ देख कर घबरा गए थे.’’ अभिनेता को […]
विज्ञापन
हॉलीवुड अभिनेता मार्क वालबर्ग और उनकी पत्नी रिया डरहम के बच्चे ‘ट्रांसफॉर्मर’ फिल्म की आने वाली श्रृंखला में नजर आएंगे. 42 वर्षीय अभिनेता ने एमटीवी न्यूज को बताया ‘‘मेरे बच्चे सिर्फ कैमियो की भूमिका में हैं लेकिन उन्होंने अच्छा काम किया है. हालांकि शूटिंग के दौरान बच्चे भीड़ देख कर घबरा गए थे.’’
अभिनेता को इस बात का डर था कि फिल्म में बच्चों के प्रदर्शन से अगर निर्देशक माइकल बे संतुष्ट नहीं होते हैं तो वह इस दृश्य को हटा भी सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो बच्चों का मनोबल गिर जाएगा. ‘ट्रांसफॉर्मर : एज ऑफ एक्सटिंक्शन’ फिल्म 27 जून 2014 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










