एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की फिल्म ''बाइ द सी'' 13 नवंबर को होगी रिलीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 4:18 PM
लॉस एंजिलिस : यूनिवर्सल पिक्चर्स ने एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट अभिनीत फिल्म ‘बाइ द सी’ को अमेरिका में 13 नवंबर को रिलीज करने की तैयारी कर ली है. ऐस शोबिज की खबर के अनुसार यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तारीख के आसपास ही रिलीज होगी. इस तय तिथि पर फिल्म ‘बाइ द सी’ […]
लॉस एंजिलिस : यूनिवर्सल पिक्चर्स ने एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट अभिनीत फिल्म ‘बाइ द सी’ को अमेरिका में 13 नवंबर को रिलीज करने की तैयारी कर ली है. ऐस शोबिज की खबर के अनुसार यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तारीख के आसपास ही रिलीज होगी.
इस तय तिथि पर फिल्म ‘बाइ द सी’ के साथ साथ ‘रिंग्स’ और ‘द 33’ समेत कुछ अन्य फिल्में भी रिलीज हो रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन जोली ने खुद किया है. यह फिल्म में मेलानी लॉरेंट, नील्स अरेस्ट्रुप, मेलविल पोपॉड और रिचर्ड बोहरिंगर जैसे कलाकार भी है. यह 60 और 70 के दशक के रंगमंच और यूरोपीय सिनेमा से प्रेरित है.
फिल्म एक अमेरिकी लेखक (पिट) की कहानी को रेखांकित करती है जो कि फ्रांस में 1970 के दशक में अपनी पत्नी (जोली) के साथ एक शांतिपूर्ण और मनोहर समुद्रतट के पास स्थित एक रिजॉर्ट पर जाते हैं, जबकि इस दौरान उनकी शादीशुदा जिंदगी मुश्किल भरे दौर से गुजर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










