अभिनेत्री पामेला एंडरसन और रिक सलोमन ने लिया तलाक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 3:21 PM
लॉस एंजिलिस : कनाडाई-अमेरिकी अभिनेत्री एवं ‘बेवाच’ अदाकारा पामेला एंडरसन और उनके व्यावसायी पति रिक सलोमन ने अपने तलाक को अंतिम रुप दे दिया है. दोनों ने वर्ष 2007 में शादी की थी. दोनों की उम्र 47 साल है. पीपुल मैगजीन की खबर के अनुसार, युगल ने एक संयुक्त बयान जारी कर तलाक की कटु […]
लॉस एंजिलिस : कनाडाई-अमेरिकी अभिनेत्री एवं ‘बेवाच’ अदाकारा पामेला एंडरसन और उनके व्यावसायी पति रिक सलोमन ने अपने तलाक को अंतिम रुप दे दिया है. दोनों ने वर्ष 2007 में शादी की थी. दोनों की उम्र 47 साल है.
पीपुल मैगजीन की खबर के अनुसार, युगल ने एक संयुक्त बयान जारी कर तलाक की कटु प्रक्रिया के लिए माफी मांगी है. इसमें वह बयान भी शामिल है जब रिक ने एक बार पामेला को ‘सीरियल बेबी किलर’ कहा था.
उन्होंने कहा, ‘ सार्वजनिक तलाक के मामले कठोर और क्रूर हो सकते हैं. हमारे कारण किसी भी प्रक्रार की ठेस पहुंचने के लिए हम अपने परिवार के लोगों और दोस्तों से माफी मांगते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










