ePaper

सातवीं बार मां बनेंगी एंजेलिना जॉली

Updated at : 12 Apr 2015 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
सातवीं बार मां बनेंगी एंजेलिना जॉली

हॉलीवुड की जानीमीनी अभिनेत्री एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं. जी हां आपको बता दें कि एंजेलिना सांतवी बार मां बनने जा रही हैं. खबरें आ रही है कि एंलेलिना फिर एकबार एक और बच्‍चे को गोद लेना चाहती हैं. इससे पहले भी वे तीन बच्‍चे गोद ले […]

विज्ञापन

हॉलीवुड की जानीमीनी अभिनेत्री एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं. जी हां आपको बता दें कि एंजेलिना सांतवी बार मां बनने जा रही हैं. खबरें आ रही है कि एंलेलिना फिर एकबार एक और बच्‍चे को गोद लेना चाहती हैं. इससे पहले भी वे तीन बच्‍चे गोद ले चुकी हैं.

आपको बता दें कि एंजेलिना तीन बच्‍चों का जन्‍म दे चुकी है और तीन बच्‍चों को गोद ले चुकीं है. अब वे एक और बच्‍चा गोद लेना चाहती है. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक एंजेलिना जॉली सीरिया के किसी बच्‍चे को गोद लेना चाहती हैं. इसके लिए एंजेलिना और ब्रैड पिट ने कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. एंजेलिना को बच्‍चों से बेहद लगाव है और वह किसी भी बच्‍चे को परेशानी में नहीं देख सकती.

हाल ही में एंजेलिना ने स्‍वस्‍थ होने के बावजूद अपनी दोनों ब्रेस्‍ट को ऑपरेशन के जरिए हटवा लिया था. दरअसल, उन्‍हें 87 फीसदी ब्रेस्‍ट कैंसर और 50 फीसदी गर्भाशय के कैंसर का खतरा था. उल्‍लेखनीय है कि वर्ष 2007 में गर्भाशय के कैंसर की वजह से उनकी मां का निधन हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola