शकीरा के खिलाफ कानूनी मुकदमा खारिज

लॉस एंजिलिस: सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश ने कोलंबियाई दिग्गज गायिका शकीरा के खिलाफ उनके पूर्व प्रेमी एंटोनिया डि ला रुआ द्वारा दायर कानूनी वाद खारिज कर दिया है. ‘ई’ आनलाइन ने खबर दी कि एंटोनियो ने शकीरा की आमदनी में ‘साङोदारी’ हिस्से का दावा करते हुए इस गायिका के खिलाफ तीन मामले दायर किये […]
लॉस एंजिलिस: सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश ने कोलंबियाई दिग्गज गायिका शकीरा के खिलाफ उनके पूर्व प्रेमी एंटोनिया डि ला रुआ द्वारा दायर कानूनी वाद खारिज कर दिया है.
‘ई’ आनलाइन ने खबर दी कि एंटोनियो ने शकीरा की आमदनी में ‘साङोदारी’ हिस्से का दावा करते हुए इस गायिका के खिलाफ तीन मामले दायर किये थे जिसमें कैलीफोर्निया में दायर वाद शामिल है. अदालतों ने इन तीनों मामलों को खारिज किया है.
हाल में मां बनीं शकीरा ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं बहुत आभारी हूं कि अदालतों ने इन आधारहीन कानूनी मुकदमों को आगे बढाने की अनुमति नहीं दी. मुङो आशा है कि इस तरह की परेशानी अब खत्म होगी.’’ अदालती दस्तावेजों के अनुसार, फुटबालर गेरार्ड पीक से इश्क फरमा रहीं शकीरा के खिलाफ उनके पूर्व प्रेमी ने एक करोड़ डालर का वाद दायर करके दावा किया था कि उन्होंने शकीरा के ‘हिप्स डान्ट लाई’ और ‘वाका वाका’ जैसे सुपरहिट गीतों को तैयार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










