जॉब्स की बायोपिक में काम करेंगी टाइटेनिक अभिनेत्री केट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजेलिस: ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स की जीवनी पर बनने जा रही फिल्म में काम करने वाली हैं. फिलहाल फिल्म का टाइटल अभी निर्धारित नहीं किया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगर डील फाइनल हो जाती है तो टाइटेनिक की अभिनेत्री केट निर्देशक डैनी […]
विज्ञापन
लॉस एंजेलिस: ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स की जीवनी पर बनने जा रही फिल्म में काम करने वाली हैं. फिलहाल फिल्म का टाइटल अभी निर्धारित नहीं किया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगर डील फाइनल हो जाती है तो टाइटेनिक की अभिनेत्री केट निर्देशक डैनी बॉयेल के साथ काम करेंगी. इस फिल्म में केट विंसलेट के साथ माइकल फेसबेंडर और सेट रोगेन काम करने वाले हैं.
इससे पहले खबरें आ रहीं थीं कि फिल्म में एप्पल सीईओ स्टीव जॉब्स की भूमिका जैफ डेनियल्स निभाने वाले हैं. वाल्टर आइजेक्सन की जीवनी पर आधारित फिल्म की तरह इस फिल्म की पटकथा पर ऑरन सोरकिन काम कर रहे हैं.
जॉब्स की जीवनी पर बनने वाली यह बायोपिक अगले साल रिलीज होगी. 39 वर्षीय विंसलेट फिलहाल दूसरे प्रोजेक्ट ‘डाइवर्जेंट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










