खुद को लिल किम की तरह समझती थीं मिली

Updated:
विज्ञापन
खुद को लिल किम की तरह समझती थीं मिली

हॉलीवुड की गायिका-अभिनेत्री मिली साइरस ने खुलासा किया है कि पहले वह अपनी तुलना रैपर लिल किम से करती थी. बिलबोर्ड की खबरों के मुताबिक, ‘वी कान्ट स्टॉप’ की गायिका ने ये बातें उस समय कहीं जब वह एक साक्षात्कार में अपनी पांच पसंदीदा गायिकाओं के बारे में चर्चा कर रही थीं. पसंदीदा गायिकाओं की […]

विज्ञापन

हॉलीवुड की गायिका-अभिनेत्री मिली साइरस ने खुलासा किया है कि पहले वह अपनी तुलना रैपर लिल किम से करती थी.

बिलबोर्ड की खबरों के मुताबिक, ‘वी कान्ट स्टॉप’ की गायिका ने ये बातें उस समय कहीं जब वह एक साक्षात्कार में अपनी पांच पसंदीदा गायिकाओं के बारे में चर्चा कर रही थीं.

पसंदीदा गायिकाओं की सूची में लिल किम को तीसरे पायदान पर रखते हुए सायरस ने कहा ‘पहले मैं खुद को लिल किम की तरह समझती थी. मैं उनकी हर बात की दीवानी थी और बता नहीं सकती कि वह किस हद तक मेरे अंदर समाई हुई थीं.

हालांकि सायरस ने निकी मिनाज के साथ किम के झगड़े में उनका पक्ष नहीं लिया और अपने चौथे पसंदीदा गायिका के तौर पर ‘स्टारशिप’ की गायिका का नाम लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola