अगले साल आएगी मडोना की ”मटेरियल गर्ल”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: पॉप स्टार मडोना का नया अलबम अगले साल 2015 में रिलीज होने वाला है. बिलबोर्ड पत्रिका की खबर के अनुसार मडोना इस वक्त अपने अगले अलबम ‘मैटीरियल गर्ल’ की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं और इसे वह अगले साल जारी करेंगी. 56 वर्षीय पॉप स्टार मडोना का यह 13वां अलबम होगा. मडोना […]
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस: पॉप स्टार मडोना का नया अलबम अगले साल 2015 में रिलीज होने वाला है. बिलबोर्ड पत्रिका की खबर के अनुसार मडोना इस वक्त अपने अगले अलबम ‘मैटीरियल गर्ल’ की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं और इसे वह अगले साल जारी करेंगी. 56 वर्षीय पॉप स्टार मडोना का यह 13वां अलबम होगा.
मडोना के मैनेजर गुई ओसियारी ने कहा, ‘वह डिप्लो के साथ अभी स्टूडियो में काम कर रही हैं. उनकी खासियत यह है कि वह अपने काम का पूरा आनंद लेती हैं.’
संगीतज्ञ डिप्लो ने कुछ समय पहले कहा था कि वह और मडोना कम से कम तीन बेहतरीन गाने तैयार कर चुके हैं और इनमें से एक तो लाजवाब है.
मडोना ने यह भी संकेत दिया था कि उनके नए अलबम में संगीतकार टोबी गैड और एविसी का भी योगदान रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










