आइस बकेट चैलेंज ने खोल दी जोई सैल्डाना की पोल

नयी दिल्ली:अभिनेत्री जोई सैल्डाना प्रेग्नेंट हैं. इस बात का खुलासा एएलएस आइस बकेट चैलेंज के माध्यम से जारी वीडियो से हुआ है. जोई फिल्म अवतार में नजर आईं थी जिसने पूरी दुनिया में धूम मचा दिया था. खबरों की माने तो जोई ने खुद यह पहली बार स्वीकार किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं. वेबसाइट […]
नयी दिल्ली:अभिनेत्री जोई सैल्डाना प्रेग्नेंट हैं. इस बात का खुलासा एएलएस आइस बकेट चैलेंज के माध्यम से जारी वीडियो से हुआ है. जोई फिल्म अवतार में नजर आईं थी जिसने पूरी दुनिया में धूम मचा दिया था. खबरों की माने तो जोई ने खुद यह पहली बार स्वीकार किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं.
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, सैल्डाना अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से आइस बकेट चैलेंज में हिस्सा नहीं ले सकीं. उन्होंने अपने टास्क को पति मार्को पेरेगो को पूरा करने को कहा.36 वर्षीया सैल्डाना ने अपने पेट को सहलाते हुए कहा, ‘‘मैं जेम्स गन (अभिनेता-फिल्म निर्देशक) की आइस बकेट चुनौती स्वीकार रही हूं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘यकीनन, मैं स्वयं इसे नहीं कर सकती, इसलिए चुनौती स्वीकारने और ठंडे पानी की बाल्टी से भीगने के लिए अपने पति का नाम दे रही हूं.’’इससे पहले वे अपने प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ भी बोलने से बचतीं दिखती थीं लेकिन उनके बेबी बम्प से यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि वो प्रेग्नेंट हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










