‘फास्ट एंड द फ्यूरियस9'' एक बेहतरीन मौका : जॉन सीना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 9:43 AM
लॉस एंजिलिस : डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान एवं अभिनेता जॉन सीना का कहना है कि फिल्म ‘फास्ट एंड द फ्यूरियस’ के नौंवे संस्करण में काम करने का मौका मिलना एक बेहतरीन अवसर है.‘एंटरटेनमेंट वीकली’ को दिए एक इंटरव्यू में सीना ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें विन डीज़ल और मिशेल रोड्रिग्ज़ के साथ काम करने […]
लॉस एंजिलिस : डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान एवं अभिनेता जॉन सीना का कहना है कि फिल्म ‘फास्ट एंड द फ्यूरियस’ के नौंवे संस्करण में काम करने का मौका मिलना एक बेहतरीन अवसर है.‘एंटरटेनमेंट वीकली’ को दिए एक इंटरव्यू में सीना ने कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें विन डीज़ल और मिशेल रोड्रिग्ज़ के साथ काम करने का अवसर मिलेगा.
उन्होंने कहा, ‘ ऐसा अवसर मिलने के अच्छे पहलुओं को बयां करने के अनगिनत तरीके हैं. उनके पास इस पारिवारिक कहानी को बुनने, वास्तव में सफल बनाने और उसे विश्व स्तर तक पहुंचाने का तरीका है.’
उन्होंने आगे कहा,’ वे बेहतरीन एक्शन दिखाने और लगातार बेहतर करने के लिए भी पहचाने जाते हैं लेकिन इन सब के साथ वे कहानी को कभी भी कमजोर नहीं पड़ने देते.” ‘फास्ट एंड द फ्यूरियस9′ 22 मई 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










