डिजनी अभिनेता गैरेट क्लेटन ने माना कि वह “गे” हैं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अभिनेता गैरेट क्लेटन ने अपने गे होने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर ली है. क्लेटन को डिजनी चैनल की फिल्म ‘टीन बीच मूवी’ से लोकप्रियता मिली थी। 27 साल के क्लेटन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए ब्लैक नाइट नामक शख्स के साथ प्रेम संबंध होने […]
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस : अभिनेता गैरेट क्लेटन ने अपने गे होने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर ली है. क्लेटन को डिजनी चैनल की फिल्म ‘टीन बीच मूवी’ से लोकप्रियता मिली थी। 27 साल के क्लेटन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए ब्लैक नाइट नामक शख्स के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी अपने प्रशंसकों को दी.
उन्होंने लिखा कि फिल्म ‘रीच’ की पटकथा पढ़ते ही मुझे एहसास हो गया कि यह फिल्म मेरे लिए ही है और मुझे इसका हिस्सा बनना ही है. परिवार में किसी का आत्महत्या कर लेना, लोगों के बुरे बुरे ताने सुनना आदि सभी का मैंने निजी तौर सामना किया है और इससे भी ऊपर मैंने और उस शख्स (ब्लैक नाइट) जिसके साथ मैं लंबे समय से प्रेम संबंध में हूं, दोनों ने ऐसी कई चीजों का सामना किया है. अभिनेता ने लिखा कि इन सब मुद्दों पर बात करना आसान नहीं होता, लेकिन ये मेरे दिल के करीब है. यह जानते हुए कि ये कितना गंभीर है, मैं इसे आपके साथ साझा करना चाहता हूं. ‘रीच’ इस साल 19 अक्तूबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










