YouTube पर आ रहा है प्रियंका चोपड़ा का नया शो, जानें क्या है इसमें खास

लॉस एंजिलिस : यूट्यूब ने अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के एक नये शो की घोषणा की है. ‘हॉलीवुड रिपोर्टर’ के मुताबिक ‘बेवाच’ की अदाकारा ‘इफ आई कुड टेल यू जस्ट वन थिंग’ को होस्ट करेंगी. नये शो में उनके सफर का जिक्र होगा. इसमें वह प्रेरणादायी लोगों से मुलाकात और दुनिया को बदलने के लिए उनकी […]
लॉस एंजिलिस : यूट्यूब ने अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के एक नये शो की घोषणा की है. ‘हॉलीवुड रिपोर्टर’ के मुताबिक ‘बेवाच’ की अदाकारा ‘इफ आई कुड टेल यू जस्ट वन थिंग’ को होस्ट करेंगी.
नये शो में उनके सफर का जिक्र होगा. इसमें वह प्रेरणादायी लोगों से मुलाकात और दुनिया को बदलने के लिए उनकी सलाह के बारे में बात करेंगी.
गूगल के मालिकाना हक वाली कंपनी ने न्यूयार्क सिटी में ब्रांड कास्ट कार्यक्रम में इसकी घोषणा की. यूट्यूब ने घोषणा की है कि ‘ब्राइट’ फिल्म के स्टार विल स्मिथ 25 सितंबर को अपने 50वें जन्मदिन पर एक हेलिकॉप्टर से बंजी जंप करने पर सहमत हो गये हैं. आयोजन ‘विल स्मिथ : द जंप ऑफ’ का लाइव प्रसारण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










