ओपेन हार्ट सर्जरी के बाद Twitter पर लौटे अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने कहा- I''m Back
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2018 7:47 PM
लॉस एंजिलिस : मशहूर अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने ओपेन हार्ट सर्जरी के बाद वापसी की घोषणा की है. कैलिफोर्निया के पूर्व गर्वनर (70) ने अपने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के बारे में ट्विटर पर सूचना दी. श्वार्जनेगर ने ट्वीट किया है- यह सच है, मैं वापस आ गया हूं. उन्होंने इलाज करने वाले डॉक्टरों और […]
लॉस एंजिलिस : मशहूर अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने ओपेन हार्ट सर्जरी के बाद वापसी की घोषणा की है. कैलिफोर्निया के पूर्व गर्वनर (70) ने अपने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के बारे में ट्विटर पर सूचना दी.
श्वार्जनेगर ने ट्वीट किया है- यह सच है, मैं वापस आ गया हूं. उन्होंने इलाज करने वाले डॉक्टरों और नर्सों एवं सभी शुभकामना संदेशों के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है.
It’s true: I’m back! I went to sleep expecting to wake up with a small incision and woke up with a big one – but guess what? I woke up, and that’s something to be thankful for. Thank you to the doctors & nurses. And I’m truly filled with gratitude for all of the kind messages.
— Arnold Schwarzenegger (@Schwarzenegger) April 2, 2018
श्वार्जनेगर के प्रवक्ता डैनियल केशेल ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा उनका पल्मोनिक वॉल्व सफलतापूर्वक बदल दिया गया और अभिनेता इस समय सर्जरी से उबर रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










