70 की उम्र में भी 50 जैसा मससूस करते हैं ''टर्मिनेटर'' आर्नोल्ड श्वार्जनेगर, जानें कैसे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2018 9:34 AM

विज्ञापन

लंदन : एक्शन अभिनेता आर्नोल्ड श्वार्जनेगर का कहना है कि उन्हें अपनी उम्र महसूस नहीं होती और अभी भी वह एक अच्छा जीवन बिता कर रहे हैं. सत्तर वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह अभी भी उतने ही ऊर्जावान हैं, जितना दो दशक पहले हुआ करते थे, क्योंकि वह अभी भी कठिन परिश्रम करते हैं. […]

विज्ञापन

लंदन : एक्शन अभिनेता आर्नोल्ड श्वार्जनेगर का कहना है कि उन्हें अपनी उम्र महसूस नहीं होती और अभी भी वह एक अच्छा जीवन बिता कर रहे हैं.

सत्तर वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह अभी भी उतने ही ऊर्जावान हैं, जितना दो दशक पहले हुआ करते थे, क्योंकि वह अभी भी कठिन परिश्रम करते हैं.

श्वार्जनेगर ने कहा, मैं अभी भी वैसा ही मससूस करता हूं, जैसा 20 साल पहले करता था. मैं अभी 70 साल का हूं, लेकिन यह केवल पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस पर ही है.

मैं अभी भी 20 साल पहले जैसा ही महसूस करता हूं. मैं अपने बारे में अच्छा महसूस करता हूं. मैं परिश्रम करता हूं, फिल्में बनाता हूं. जीवन अच्छा व्यतीत हो रहा है.

मैं खुद को उपयोगी और उत्पादक मानता हूं. ‘टर्मिनेटर’ के कलाकार ने कहा कि वह अभी भी रोज सुबह उठ कर कसरत करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola