Oscar 2018: ”दि शेप ऑफ वॉटर” को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन

Updated:
विज्ञापन
Oscar 2018: ”दि शेप ऑफ वॉटर” को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन

लॉस एंजिलिस : फिल्म निर्देशक गुइलेरमो डेल टोरो की फिल्म ‘दि शेप ऑफ वॉटर’ 90वें अकादमी अवॉर्ड समारोह में 13 श्रेणियों में ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित की गई है. ऑस्कर की रेस में आगे बताई जा रही ‘डनकिर्क’ और ‘थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड एबिंग, मिसूरी’ ‘दि शेप ऑफ वॉटर’ के मुकाबले काफी पीछे रही. ‘दि […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : फिल्म निर्देशक गुइलेरमो डेल टोरो की फिल्म ‘दि शेप ऑफ वॉटर’ 90वें अकादमी अवॉर्ड समारोह में 13 श्रेणियों में ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित की गई है. ऑस्कर की रेस में आगे बताई जा रही ‘डनकिर्क’ और ‘थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड एबिंग, मिसूरी’ ‘दि शेप ऑफ वॉटर’ के मुकाबले काफी पीछे रही. ‘दि शेप ऑफ वॉटर’ रिकॉर्ड 14 श्रेणियों में ऑस्कर के लिए नामित होने वाली चौथी फिल्म का दर्जा पाने से एक कदम पीछे रह गई.

‘ला ला लैंड’, ‘ऑल अबाउट ईव’ और ‘टाइटैनिक’ अब तक की ऐसी तीन फिल्में हैं जिन्हें 14 श्रेणियों में ऑस्कर जीतने का गौरव हासिल ह. क्रिस्टोफर नोलंस की युद्ध आधारित फिल्म ‘डनकिर्क’ को आठ, मार्टिन मैक्डोनास की ‘थ्री बिलबोर्ड आउटसाइड एबिंग, मिसूरी’ को सात, पॉल थॉमस एंडरसन की ‘फैंटम थ्रेड’ और जो राइट्स की ‘डार्केस्ट ऑवर’ को छह-छह श्रेणियों में ऑस्कर के लिए नामित किया गया है.

सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में कुल नौ फिल्में नामित की गई हैं, जिनमें ‘द पोस्ट’, ‘गेट आउट’, ‘कॉल मी बाइ योर नेम’ और ‘लेडी बर्ड’ भी शामिल हैं। 1970 के दशक में बहुचर्चित पेंटागन पेपर्स को प्रकाशित करने में अमेरिका के एक अग्रणी अखबार की भूमिका पर बनी फिल्म ‘दि पोस्ट’ में कैथरीन ग्राहम का किरदार अदा करने वाली मशहूर अदाकारा मेरिल स्ट्रीप को 21वीं बार ऑस्कर के लिए नामित किया गया है.

मेरिल को स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म ‘दि पोस्ट’ में दमदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में नामित किया गया है. जानीमानी अभिनेत्री टिफेनी हैडिश और अभिनेता एंडी सर्किस की ओर से ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन की घोषणा की गई. पुरस्कार समारोह चार मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसके प्रस्तोता जिमी किमेल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola