हार्वे वीनस्टीन पर है 10 हीरोइन्स के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

Updated:
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन पर है 10 हीरोइन्स के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन एक साथ कई महिलाओं के सेक्शुअल हरैसमेंट के आरोपों का सामना कर पड़ रहा है. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हालांकि, उसने इन आरोपों से इनकार किया है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हार्वे ने 1990 से 2015 के बीच 10 और महिलाओं का यौन […]

विज्ञापन

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन एक साथ कई महिलाओं के सेक्शुअल हरैसमेंट के आरोपों का सामना कर पड़ रहा है. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हालांकि, उसने इन आरोपों से इनकार किया है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हार्वे ने 1990 से 2015 के बीच 10 और महिलाओं का यौन शोषण किया है.

बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन ने बयान जारी कर हार्वे वीनस्टीन की निंदा की है. हिलेरी ने उन चंदों को लौटाने की बात कही है जो हार्वे ने उन्हें दिए थे. चर्चित अभिनेत्री एंजेलीना जोली और ग्वीनेथ पॉल्त्रोव ने भी कहा है कि वे भी हार्वे के उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं.

एंजेलीना जोली ने कहा है कि करिअर के शुरुआती दिनों में हार्वे से उनका सामना हुआ. इसी बीच खुद को ऐश्वर्या राय की पूर्व टैलेंट मैनेजर बताने वाली एक महिला का दावा भी सामने आया है. इसके मुताबिक उसने ऐश्वर्या को हार्वे से बचाया था. [ फोटो ट्विटर से ली गई है. ये 2014 में कान फेस्टिवल के दौरान शेयर की गई थी. इसमें हार्वे (लाल घेरा) अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ नजर आ रहा है.

एक स्टोरी में सिमोन शेफील्ड नाम की महिला ने लिखा है- मैं भारतीय एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को मैनेज करती थी. हार्वे से बात करते हुए मुझे समझ आया कि वो ऐश्वर्या से अकेले में मिलना चाहता है. उसने मुझसे बहुत बार ऐश्वर्या से मीटिंग कराने की बात कही थी, लेकिन मैंने इनकार कर दिया. जब मैं उसके ऑफिस से जा रही थी, तो उसने मुझसे पूछा कि मुझे उसे अकेले में मिलने के लिए क्या करना होगा? उसने मुझे धमकाया भी.

मैं उसे अपनी क्लाइंट को छूने का भी मौका नहीं दिया. बता दें कि हार्वे के प्रॉडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. एक रिपोर्टर ने खुलासा किया है कि इंटरव्यू के बाद हार्वे ने लंच पर उन्हें इन्वाइट किया था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola