बोल्‍डनेस और रोमांस से भरपूर #FiftyShadesFreed का टीजर रिलीज, देखें वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2017 9:45 AM

विज्ञापन

आनेवाला वैलेंटाइन डे बेहद खास होनेवाला है. इरॉटिक सीरीज ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ और ‘फिफ्टी शेड्स डार्कर’ के बाद अब इसकी तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘फिफ्टी शेड्स फ्रीड’ को टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्‍म में डकोटा जॉनसन और जैमी डॉर्नन मुख्‍य भूमिका में हैं. इससे पहले दर्शक इस सीरीज की पहली और दूसरी फिल्‍म […]

विज्ञापन

आनेवाला वैलेंटाइन डे बेहद खास होनेवाला है. इरॉटिक सीरीज ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ और ‘फिफ्टी शेड्स डार्कर’ के बाद अब इसकी तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘फिफ्टी शेड्स फ्रीड’ को टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्‍म में डकोटा जॉनसन और जैमी डॉर्नन मुख्‍य भूमिका में हैं. इससे पहले दर्शक इस सीरीज की पहली और दूसरी फिल्‍म को भी पसंद कर चुके हैं. जेम्‍स फोले के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म वर्ल्‍ड बेस्‍ट सेलिंग नॉवेल ‘फिफ्टी शेड्स’ पर ही आधारित है. पिछली फिल्‍मों की तरह इस फिल्‍म में भी रोमांस और बोल्‍डनेस का तड़का लगाया गया है.

बता दें कि ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. फिल्म का टीजर कहानी की एक छोटी झलक पेश कर रहा है. जिसमें रोमांस के अलावा एक शादी और इसके बाद की कुछ घटनाओं को दिखा रहा है. टीजर एक संस्‍पेंस पैदा कर रहा है जिससे पता चलता है कि इस बार थ्रिल का एक नया डोज मिलने वाला है. टीजर में डकोटा और जैमी की केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आने की उम्मीद है. यह फिल्म साल 2017 में वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola