HIT 3 Box Office Collection Day 1: रेड 2 से आगे निकली नानी की हिट 3, ओपनिंग डे पर किया रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :02 May 2025 5:16 AM
विज्ञापन
Hit 3 OTT Release

Hit 3 OTT Release

HIT 3 Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म हिट 3 फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिव्यू मिले हैं. इसने ओपनिंग डे पर अजय देवगन की रेड 2 को पीछे छोड़ दिया है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसकी कमाई कितनी रही.

विज्ञापन

HIT 3 Box Office Collection Day 1: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड तेलुगु फिल्मों में से एक हिट: द थर्ड केस फाइनली बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. इसकी टक्कर अजय देवगन की रेड 2, सनी देओल की जाट और रेट्रो से हो रही है. हालांकि मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. कहानी अर्जुन सरकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे जम्मू और कश्मीर में एक महत्वपूर्ण मामले की जांच करने के लिए भेजा जाता है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.

हिट 3 ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार नानी की तेलुगु एक्शन ड्रामा ने ओपनिंग डे पर सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 13.29 करोड़ की कमाई की. ऐ रेटेड मूवी के लिए यह आंकड़ा काफी बेहतरीन है. इसने रेड 2 को कड़ी टक्कर दी. अजय देवगन की मूवी ने दोनों शोज मिलाकर अबतक 11 करोड़ के लगभग कमाए हैं.

क्या है हिट 3 की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो अर्जुन सरकार (नानी), एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है, जो हत्या के आरोप में ट्रायल पर है. वह एक अन्य अपराधी को कहानी सुनाता है कि वह सेल में क्यों पहुंचा. इस फ्लैशबैक में, हम अर्जुन को कश्मीर में एक हत्या के मामले की जांच करते हुए देखते हैं. जैसे-जैसे जांच गहरी होती जाती है, दांव बढ़ते जाते हैं, यह एक ऐसे बिंदु पर नहीं पहुंच जाता, जहां सब कुछ खूनी हो जाता है.

हिट 3 के बारे में

क्राइम थ्रिलर तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हिट द थर्ड केस में श्रीनिधि शेट्टी, आदिल पाला, राव रमेश, ब्रह्माजी और मगंती श्रीनाथ भी हैं. यह हिट यूनिवर्स की तीसरी किस्त और हिट: द सेकंड केस (2022) की अगली कड़ी है. फिल्म में मिकी जे मेयर ने संगीत दिया है. इसे नानी के अपने बैनर वॉल पोस्टर सिनेमा के तहत बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, पहले दिन छापे इतने नोट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola