अनुषा दांडेकर संग ब्रेकअप पर पहली बार जेसन शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दूसरा व्यक्ति मुझे नहीं समझता…

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 May 2024 3:50 PM

विज्ञापन

Heeramandi Actor Jason Shah

अभिनेता जेसन शाह संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में अपने अभिनय को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. जेसन ने शो में ब्रिटिश ऑफिसर कार्टराईट की भूमिका निभाई थी. अब, उन्होंने अनुषा दांडेकर के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में भी खुलासा किया है.

विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी की हर तरफ चर्चा हो रही है. सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल और अदिति राव हैदरी मेन लीड में नजर रही हैं. उनकी अदाओं की पूरी दुनिया दीवानी हो चुकी है. इसके अलावा फरीदा जलाल, श्रुति शर्मा, ताहा शाह बदुशा, शेखर सुमन, फरदीन खान और अध्ययन सुमन ने भी अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में खंजर चलाए हैं. वेब सीरीज में एक और शख्स है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है, वो और कोई नहीं बल्कि जेसन शाह है. अब जेसन ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है.


अनुषा दांडेकर संग ब्रेकअप पर बोले जेसन
दरअसल जेसन शाह और अनुषा दांडेकर एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे. दोनों का रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं है. हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने इस बारे में खुलकर बात की और शेयर किया कि उनका ब्रेकअप “जल्दबाजी” में हुआ था. जेसन ने अनुष्का का नाम नहीं लिया लेकिन बताया कि उनके पिछले रोमांटिक रिश्ते ने उन्हें “समझदार” बना दिया है.

Also Read- Heeramandi 2 बनाने को लेकर संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वेब सीरीज कभी दोबारा नहीं….

Also Read-Heeramandi में ‘आलमजेब’ के रोल पर बुरी तरह ट्रोल हुईं शर्मिन सहगल, को-स्टार अदिति राव हैदरी ने ऐसे किया एक्ट्रेस का बचाव

Also Read- सारी दुनिया की नजरें शाही महल की महफिलों पर हैं….नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बनी Heeramandi


अपने ब्रेकअप को लेकर बोले जेसन शाह
जेसन शाह ने ईटाइम्स को बताया, ” आखिरी ब्रेकअप के बाद से मेरे जीवन में एक बड़ा आध्यात्मिक बदलाव आया है, जिसने मुझे समझदार बना दिया है. यह जल्दबाजी में किया गया था. मैंने वास्तव में इसके बारे में नहीं सोचा. दूसरा व्यक्ति वास्तव में मुझे नहीं समझता था और मुझे लगा कि वे मुझे अपने दायरे में फिट करने की कोशिश कर रहे थे और ऐसा होने वाला नहीं है?”

जेसन और अनुषा के बारे में
जेसन और अनुषा ने मार्च 2017 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली तस्वीर भी शेयर की थी. फोटो में अनुषा शर्टलेस जेसन के साथ पोज देती नजर आ रही थी. हालांकि, यह जोड़ी कथित तौर पर 2021 में अलग हो गई. उनके ब्रेकअप की अफवाहें तब सुर्खियों में आईं जब जेसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें हटा दी. जेसन शाह वर्तमान में हीरामंडी की सफलता का आनंद ले रहे हैं.

Also Read- Heeramandi 2 को लेकर अध्ययन सुमन ने खोले राज, कहा- हमारे लिए इससे बड़ी कोई बात…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola