Heeramandi में 'आलमजेब' के रोल पर बुरी तरह ट्रोल हुईं शर्मिन सहगल, को-स्टार अदिति राव हैदरी ने ऐसे किया एक्ट्रेस का बचाव
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 May 2024 10:52 AM
Heeramandi
Heeramandi: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. सीरीज में मनीषा कोइराला से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है. हालांकि शर्मिन सहगल को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. अब अदिति ने इसपर रिएक्ट किया है.
Heeramandi: जाने-माने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट हीरामंडी: द डायमंड बाजार रिलीज के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है. ये नेटफ्लिक्स पर 1 मई को स्ट्रीम हुई और अब मोस्ट वॉच वेब सीरीज में से एक बन गई है. अभिनेत्री मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख को उनके दमदार परफॉर्मेंस के लिए सराहना मिली. दूसरी ओर, शो में आलमजेब का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शर्मिन सहगल को काफी लोगों ने जमकर ट्रोल किया. किसी ने उनके लुक्स का मजाक उड़ाया, तो किसी ने ये कहा कि भंसाली उनके मामा है, इसलिए ये रोल आसानी से उन्हें मिल गया. अब अदिति राव हैदरी ने इसपर रिएक्ट किया है.
अदिति राव हैदरी ने शर्मिन सहगल को ट्रोल किए जाने पर किया रिएक्ट
हाल ही में एक इंटरव्यू में अदिति से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि शर्मिन को ट्रोल करना सही है या नहीं. एक्ट्रेस ने टाइम्स नाऊ से बात करते हुए कहा, ”100 प्रतिशत ये ट्रोलिंग गलत है. मैं जानती हूं कि कुछ लोगों को कोई चीज पसंद आती है और कुछ लोगों को नहीं. इसे कहने का एक तरीका है. यह बहुत मतलबी हो सकता है. यह बहुत घटिया हो गया है और मुझे लगता है कि यह उचित नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए. मुझे नहीं पता कि और क्या कहूं, लेकिन मुझे बुरा लग रहा है. मुझे लगता है कि हम सभी को इसे समझना चाहिए और एक-दूसरे के लिए मौजूद रहना चाहिए.”
Also Read- Heeramandi: शोबिज के ये 7 फीके सितारे हीरामंडी में दोबारा चमके, याद कीजिए आखिरी बार कब देखा था इनको
टोर्ल्स को नहीं देना है ज्यादा जवाब
उन्होंने आगे कहा, ”मुझे यह भी लगता है कि लोग वही करते हैं, जो उन्हें लगता है कि उनके लिए महत्वपूर्ण है. अगर कुछ लोग मतलबी होना चाहते हैं तो यह उनका सोचना का तरीका ही अलग है. हमें इसके आसपास कोई रास्ता खोजना होगा अन्यथा यह वास्तव में कठिन हो जाएगा. जो कोई भी इसका सामना कर रहा है, मैं बस इतना कहूंगा, हर चीज को पॉजिटिव तरीके से देखें आप.”
इस वजह से ट्रोल हो रही हैं शर्मिन सहगल
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए शर्मिन को हीरामंडी की रिलीज के बाद से लगातार ट्रोल किया जा रहा है. कई लोगों का मानना है कि उनकी एक्टिंग मेन लीड जैसी नहीं थी. उनके ‘खराब’ परफॉर्मेंस ने ऑनलाइन नेपोटिज्म पर बहस भी छेड़ दी. बता दें कि शर्मित भंसाली की फैमिली से है. संजय उनके मामा हैं. ट्रोलिंग से परेशान होकर जहां शर्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पेज के कमेंट सेक्शन को म्यूट कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, “आलमजेब कोई और होती तो सीरीज बहुत ऊपर पहुंच जाती… डेड एक्सप्रेशन खत्म होने लगते हैं. श्रेया घोषाल का एक खूबसूरत गाना बर्बाद कर दिया.” एक अन्य ने टिप्पणी की, “आलम को छोड़कर हर कोई अच्छा था.”
Also Read- Heeramandi: संजय लीला भंसाली की क्रिएटिविटी का एक और ग्रांड प्रेजेंटेशन है हीरामंडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










