सारी दुनिया की नजरें शाही महल की महफिलों पर हैं….नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बनी Heeramandi

Updated:
विज्ञापन

heeramandi

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ ने नेटफ्लिक्स पर शानदार शुरुआत की है. 1 मई को रिलीज हुई हीरामंडी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज बन गई है. इसने 4.5 मिलियन व्यूज हासिल किए और केवल पहले सप्ताह में 33 मिलियन व्यूअरशिप घंटे जमा किए.

विज्ञापन

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी: द डायमंड बाजार ओटीटी दुनिया में चमक रही है. मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख स्टारर नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज बनकर उभरी है.

विज्ञापन

दरअसल, अपने ग्रैंड सेट और दमदार कहानी के लिए सराही जा रही यह वेब सीरीज 43 देशों में टॉप 10 चार्ट में ट्रेंड कर रही है. नॉन-इंग्लिश टीवी लिस्ट की बात करें तो यह सीरीज दूसरे स्थान पर है.

हीरामंडी को 4.5 मिलियन बार देखा गया, जिसमें 33 मिलियन दर्शकों की संख्या जमा हुई. इस सीरीज से संजय लीला भंसाली ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है.

संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी के सुपरहिट होने पर बात की और खुशी जाहिर की थी कि दर्शकों को ये वेब सीरीज पसंद आ रही है.

Also Read- रामलीला के लिए भंसाली ने एक भिखारी से खरीदी थी शॉल, Heeramandi की मेकिंग भी है काफी दिलचस्प, कॉस्ट्यूम डिजाइनर चंद्रकांत सोनावणे ने किया खुलासा 

उन्होंने कहा, “हीरामंडी प्यार का परिश्रम रहा है और मैं सीरीज में काम करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं. मुझे अपनी पहली सीरीज में नेटफ्लिक्स के साथ सहयोग करने की खुशी है और मैं भारत और विश्व स्तर पर दर्शकों से मिल रहे प्यार और सराहना से अभिभूत हूं.”

Also Read- Heeramandi: शोबिज के ये 7 फीके सितारे हीरामंडी में दोबारा चमके, याद कीजिए आखिरी बार कब देखा था इनको

‘हीरामंडी’ भारत के स्वतंत्रता-पूर्व युग, विशेष रूप से 1920 और 1940 के बीच की बैकग्राउंड पर आधारित है. यह शो हीरामंडी क्षेत्र में वेश्याओं के जीवन को चित्रित करता है.

हीरामंडी‘ के कलाकारों में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के सभी के दिलों को जीत लिया.

इसके अलावा वेब सीरीज में फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आए.

Also Read- Heeramandi: भारत ही नहीं पाकिस्तान से भी हीरामंडी को मिल रहा ढेर सारा प्यार, संजय लीला भंसाली बोले- मुझे लगता है हम…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola