Heeramandi 2 बनाने को लेकर संजय लीला भंसाली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वेब सीरीज कभी दोबारा नहीं….
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 May 2024 5:19 PM
Heeramandi 2
Heeramandi 2: संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी की हर तरफ तारीफ हो रही है. फैंस को सभी अभिनेत्रियों की एक्टिंग खूब पसंद आई. सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसके दूसरे पार्ट की मांग करनी शुरू कर दी. अब भंसाली ने बताया है कि हीरामंडी 2 कभी आएगी कि नहीं.
Heeramandi 2: हीरामंडी द डायमंड बाजार 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से सुर्खियां बटोर रही है. इस सीरीज से संजय लीला भंसाली ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. हीरामंडी 1940 के दशक की आजादी की लड़ाई की बैकग्राउंड पर आधारित है. सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल हैं. स्टार कास्ट में फरदीन खान, ताहा शाह, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी शामिल थे. हालांकि फैंस के मन में ये ख्याल था कि क्या इसका दूसरा पार्ट भी आएगा, तो अब संजय लीला भंसाली ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
क्या कभी बनेगी हीरामंडी 2
हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर मोस्ट वॉच सीरीज में से एक बन गई. इस वेब सीरीज में आपको हाई-ओक्टेन ड्रामा के साथ रॉयल सीन्स और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलेंगे. अब भंसाली ने हीरामंडी को लेकर बात की. उन्होंने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, “हमने इस सीरीज को बनाया है, मैंने इसे बनाने का आनंद लिया है, और मैं भगवान का आभारी हूं कि हमने ऐसे प्रोजेक्ट को किया… यह एक बहुत ही कठिन परियोजना थी. हीरामंडी कभी दोबारा नहीं बन पाएगा और ना ही मैं दोबारा बना पाऊंगा, क्योंकि ऐसा एक बार होता है. हर खूबसूरत चीज पहली बार ही होती है.”
Also Read- Heeramandi: शोबिज के ये 7 फीके सितारे हीरामंडी में दोबारा चमके, याद कीजिए आखिरी बार कब देखा था इनको
संजय लीला भंसाली साल से बनाना चाहते थे हीरामंडी
संजय लीला भंसाली ने कहा कि इस सीरीज का विचार मन में 20 साल पहले आया था. उन्होंने कहा, “हर फिल्म के बाद हीरामंडी दिमाग में आती थी. लेकिन मैं कहूंगा, यह प्रोजेक्ट काफी बड़ा था और दो घंटे की फिल्म इसे न्याय नहीं दे पाती. तो इसे काफी अच्छे ढंग से बनाना मेरे लिए चुनौती थी. जब समय आ गया तब हमने कहा, चलो इसे एक सीरीज बनाएं, क्योंकि यह इसकी विशालता के साथ न्याय करेगा.”
हीरामंडी के स्टारकास्ट के बारे में
हीरामंडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल स्वतंत्रता-पूर्व लाहौर की तवायफों की भूमिका में हैं, जो अस्तित्व और सम्मान के लिए लड़ रही हैं. सीरीज में शेखर सुमन, फरदीन खान, अध्ययन सुमन, ताहा शाह बदुशाह और इंद्रेश मलिक भी अहम किरदार निभा रहे हैं.
Also Read- Heeramandi: संजय लीला भंसाली की क्रिएटिविटी का एक और ग्रांड प्रेजेंटेशन है हीरामंडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










