Heeramandi 2 को लेकर अध्ययन सुमन ने खोले राज, कहा- हमारे लिए इससे बड़ी कोई बात…

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 May 2024 10:52 AM

विज्ञापन

Heeramandi

हीरामंडी 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और तब से ही ये सुर्खियों में बनी हुई है. सीरीज के लिए फैंस की दीवानगी कम नहीं हो रहा. हीरामंडी सीजन 2 को लेकर अध्ययन सुमन ने बात की.

विज्ञापन

पीरियड ड्रामा वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, फरदीन खान और इंद्रेश मलिक, ताहा शाह बदुशा जैसे स्टार्स ने काम किया है. संजय लीला भंसाली की इस सीरीज की तारीफ हर कोई कर रहा है. ऐसे में फैंस के मन में सवाल आ रहे हैं क्या हीरामंडी 2 बनेगा. इसपर अध्ययन ने जवाब दिया है.


क्या बनेगी हीरामंडी सीजन 2
हीरामंडी 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और तब से ही ये सुर्खियों में बनी हुई है. न्यूज 18 शोशा से बात करते हुए जब उनसे हीरामंडी के दूसरे सीजन को लेकर पूछ गया तै, उन्होंने कहा, “हीरामंडी 2 कुछ ऐसा है जिसके बारे में सर ने बात की है और उन्होंने अनऑफिशियल रूप से कहा है कि मैं इन एक्टर्स के साथ फिर से काम करना चाहता हूं, सीजन 2 बनेगा. हमारे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती और इस बार बहुत अधिक नवाब होंगे इसलिए यह रोमांचक है.”

Also Read- सारी दुनिया की नजरें शाही महल की महफिलों पर हैं….नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बनी Heeramandi

Also Read- Heeramandi: शोबिज के ये 7 फीके सितारे हीरामंडी में दोबारा चमके, याद कीजिए आखिरी बार कब देखा था इनको


संजय लीला भंसाली ने कही ये बात
वहीं, संजय लीला भंसाली ने हाल ही में IMDb द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में कहा था कि वो हीरामंडी नहीं बना पाएंगे. उन्होंने कहा, “हमने ये बनाया है और मैंने इसे बनाने में काफी एंजॉय किया है. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि हमने इसे बनाया. यह एक बहुत ही कठिन प्रोजेक्ट था. साथ ही भंसाली ने कहा कि, हीरामंडी को कई दोबारा नहीं बना पाएगा ना ही मैं दोबारा बना पाऊंगा क्योंकि ऐसा एक बार होता है.” वहीं, हीरामंडी: द डायमंड बाजार के लिए फैंस की दीवानगी और प्यार कम नहीं हो रहा है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले इस शो ने अब तक के सबसे बड़े शो के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दूसरे वीक में भी ये अपनी जगह बनाए रखे हुआ है. शो दुनिया भर में दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा है.

Also Read- Heeramandi: शोबिज के ये 7 फीके सितारे हीरामंडी में दोबारा चमके, याद कीजिए आखिरी बार कब देखा था इनको

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola