Hari Hara Veera Mallu Release Date: बॉबी देओल औरंगजेब बन इस दिन बड़े पर्दे पर लेंगे एंट्री, देखें दमदार स्टार कास्ट

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :19 May 2025 1:40 PM
विज्ञापन
Hari Hara Veera Mallu Release Date

Hari Hara Veera Mallu Release Date

Hari Hara Veera Mallu Release Date: पवन कल्याण और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हरि हरा वीरा मल्लू' अब 12 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में जानें फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट.

विज्ञापन

Hari Hara Veera Mallu Release Date: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर साउथ फिल्म में अपनी खतरनाक विलेन वाली भूमिका से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. यह फिल्म साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ है, जो अभी पोस्ट-प्रोडक्शन पर चल रही है. हाल ही में फिल्म के दो गाने भी जारी किए गए, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है, जिसके बाद फैंस की खुशी जोरों पर है. ऐसे में अगर आप भी इसके लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए आपको फिल्म की रिलीज डेट से लेकर स्टार कास्ट तक के बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं.

‘हरि हरा वीरा मल्लू’ रिलीज डेट

‘हरि हरा वीरा मल्लू’ के प्रोडक्शन हाउस ने एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हो जाइए! 12 जून, 2025 को #HariHaraVeeraMallu के लिए अपने कैलेंडर पर निशान लगाएं! धर्म की लड़ाई शुरू हो गई है…’

बता दें कि यह फिल्म पहले 30 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी और पवन कल्याण क वर्क कमिटमेंट्स के चलते फिल्म को पोस्टपोन करना पड़ा. अब यह फिल्म 12 जून, 2025 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी.

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

123Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक, पवन कल्याल की इस फिल्म के क्लाइमेक्स फाइट सीक्वेंस जिसकी शूटिंग इराक में छह सप्ताह तक चली, पर मेकर्स की जेब ढीली हो गई है. मुगल साम्राज्य पर आधारित फिल्म का निर्देशन एएम ज्योति कृष्णा कर रहे हैं. इसमें पवन कल्याण वीरा मल्लू नाम के एक डाकू की भूमिका निभाएंगे. वहीं, बॉबी देओल औरंगजेब के किरदार में हैं. जबकि, निधि अग्रवाल बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी.

यह भी पढ़े: Top 5 Highest Grossing Movies of Ajay Devgn: ‘रेड 2’ के साथ छठीं सुपरहिट, जानिए अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola