Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट ने घरवालों से मांगी माफी, चव्हाण हाउस से गायब हुई सई!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2022 9:14 AM
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा विराट सई को कमरे में ना पाकर काफी चौंक जाता है. वो उसे पूरे घर में खोजता है लेकिन नो उसे नहीं मिलती.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में‘ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) का लेटेस्ट ट्रैक काफी इमोशनल है. राजीव का इलाज सई करती है और विराट को समझाती है कि उसे घरवालों को माफ कर देना चाहिए. विराट को अपनी गलती का एहसास होता है और वो रोते हुए सबसे माफी मांगता है. विराट को सई की बात समझ आ जाती है.
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट परिवार को बताता है कि सईं ने उन्हें एहसास दिलाया कि इस दुनिया में परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं है. वह हाथ जोड़कर उनसे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगता है. अश्विनी उसे गले लगा लेती है. सारा परिवार काफी खुश हो जाता है.
पुलकित से विराट कहता है कि सई का उन्होंने साथ दिया जब सब उसके खिलाफ थे औऱ इसके लिए थैंक्यू. पाखी, विराट से खुद के बारे में पूछती है. वो कहता है कि उसके मन में उसके लिए कुछ भी नहीं है, वह इस परिवार की बहू और सम्राट की पत्नी है और उसने जो कुछ भी किया वह परिवार के लिए था. सम्राट विराट से पूछता है कि क्या उसने सई को माफ कर दिया. विराट कहता है कि उसके पास सई के लिए एक सरप्राइज है.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को सई ने कराया उसकी गलती का एहसास, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
अगले दिन विराट सई को कमरे में ना पाकर काफी चौंक जाता है. वो उसे पूरे घर में खोजता है लेकिन नो उसे नहीं मिलती. वो उसे फोन करता है लेकिन उसका फोन नहीं लगता. विराट, शिवानी को अस्पताल फोन कर सई के बारे में पूछता है. शिवानी कहती है वो यहां नहीं आई. साथ ही बताती है कि राजीव ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
विराट को सई कहीं नहीं मिलती. उसे लगता है कि वो घर छोड़कर एक बार फिर से चली गई है. सनी उससे कहता है कि उन्हें जाकर सई को वापस लाना चाहिए. विराट कहता है कि अगर उसने मन बना ही लिया है तो वो कुछ नहीं कर सकता. इधर अश्विनी को एक नोट मिलता है कि जिसमें लिखा होता है वह चाहती है कि विराट शिवानी की शादी के लिए यह शेरवानी पहने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










