ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को सई ने कराया उसकी गलती का एहसास, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Updated at : 29 Apr 2022 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को सई ने कराया उसकी गलती का एहसास, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई, विराट को अपने परिवार को माफ करने के कहती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) राजीव और शिवानी का ट्रैक चल रहा है. दोनों के म्यूजिक सेरेमनी में सारा परिवार काफी एंजॉय करता है. लेकिन उनकी खुशियां ज्यादा देर नहीं रहती. राजीव अचानक बेहोश हो जाता है औऱ फिर सई उसका इलाज करती है.

‘गुम है किसी के प्यार में’का लेटेस्ट एपिसोड

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई, विराट को अपने परिवार को माफ करने के कहती है. वो उसे राजीव की हालत दिखाकर कहती है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है. इसलिए उन्हें अपने परिवार को एक दूसरा मौका देना चाहिए. वह भावुक हो जाता है और सई की बातों पर सोचने लगता है.

राजीव की जान सई ने बचाई

विराट की मां अश्विनी उससे बात करती है कि एक बार फिर सईं ने उसका दिल जीत लिया है. वह कहती है कि राजीव की जान बचाकर सईं ने उससे माफी मांगी है. वो विराट को उसे माफ करने के लिए कहती है. वह बताती है कि बदला लेने से शांति नहीं मिलेगी और वह जोर देकर कहती है कि वह अतीत के बारे में सोचकर अपना समय बर्बाद न करे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: राजीव-शिवानी ने मांगा सई-विराट से ये तोहफा, पाखी से सम्राट ने कही ये बात
देवयानी ने कही ये बात

सई, देवयानी से मिलती है और उसे बताते हुए कहती कि राजीव जल्द ही ठीक हो जाएगा. देवयानी उससे पूछती है कि वह विराट से अपने प्यार का इजहार कब करेगी. इसपर सई कुछ नहीं कहती. देवी उससे कहती है कि अगर उसने विराट को अपने दिल की बात नहीं बताई तो वो खुद उसे बता देगी. सई इमोशनल हो जाती है.

सई की तारीफ विराट ने की

सई की बातों को सोचकर विराट काफी सोचता है. विराट, राजीव की दान बचाने के लिए सई की तारीफ सारे घरवालों के पास करता है. विराट कहता है सई हमेशा दूसरों की खुशी के बारे में सोचती है औऱ उसने ही उसकी गलतियों का बारे में एहसास दिलाया. वो पूरे परिवार वालों को माफ कर देता है. साथ ही अपने बुरे बर्ताव के लिए सबसे माफी मांगता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola