GHKPM Spoiler: विराट को मिल जाएगा उसका बिछड़ा हुआ बेटा? हाथ लगा ये सुराग, घर से भागा विनायक

Updated:
विज्ञापन
GHKPM Spoiler: विराट को मिल जाएगा उसका बिछड़ा हुआ बेटा? हाथ लगा ये सुराग, घर से भागा विनायक

सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि चव्हाण निवास में काकू से विनायक कहता है कि वो सई की तरह डॉक्टर बनना चाहता है. ये सुनकर भवानी नाराज हो जाती है और उसे सई से दूर रहने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) एक बार नया ट्विस्ट आ गया है. शो में विराट को अपने खोए हुए बेटे वीनू के बारे में कुछ पता चला है, जिसके बाद वो और जानकारियां जुटाने में लगा हुआ है. विराट और पाखी अपने हनीमून से लौट चुके है और दूसरी तरफ सई ने नयी नौकरी खोज ली है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट अपेडट

सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सई अस्पताल ज्वाइन करती है और वहां उसकी मुलाकात साहिबा से होती है. डॉक्टर सई को बताते है कि इस डिपॉर्टमेंट में ऐसे पुलिस ऑफिसर आते है, जो पोस्ट ट्रॉमा डिसऑर्डर से पीड़ित है. साहिबा वहां पुलिस ऑफिसर्स को मिट्टी के बर्तन सिखाती है. ताकि कला की मदद से वो उनके गुस्से को दूर कर पाए.

काकू ने विनायक को डांटा

चव्हाण निवास में काकू से विनायक कहता है कि वो सई की तरह डॉक्टर बनना चाहता है. ये सुनकर भवानी नाराज हो जाती है और उसे सई से दूर रहने के लिए कहती है. विनायक कहता है कि सई उसकी दूसरी मां की तरह है. इतना सुनते ही काकू चिढ़ जाती है और उसे ऐसा दोबारा कहने के लिए नहीं कहती. विनायक दुखी होकर वहां से चला जाता है. काकू कहती है वो हमेशा उसके लिए एक गोज लिया हुआ बच्चा ही रहेगा.

Also Read: GHKPM Spoiler: करिश्मा का सच लेकर आएगी सई चव्हाण परिवार के सामने? विराट के सामने होने वाला है बड़ा खुलासा
विराट को मिला ये सबूत

पाखी ये बात सुन लेती है और कहती है कि विनायक ही उसका पहला बच्चा हमेशा रहेगा. दूसरी तरफ विराट अनाथालय में अपने बेटे के बारे में पता करता है. उसे पता चल जाता है कि वीनू को किसने गोद लिया है. विराट उसका फाइल लेकर उससे मिलने जाता है. वो सोचता है कि किसी भी हालत में वो विनायक को वापस लेकर रहेगा. पाखी से विराट ये बात छिपाता है और उससे अच्छे से बात भी नहीं करता. सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट अपने बेटे वीनू को खोजने के लिए उसके गोद लिए हुए माता-पिता के पास जाता है. इस बीच पाखी उसे फोन कर बताती है कि विनायक घर में नहीं है. वो उसे काकू और विनायक के बीच हुए बातचीत के बारे में बताती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola