GHKPM Spoiler: करिश्मा का सच लेकर आएगी सई चव्हाण परिवार के सामने? विराट के सामने होने वाला है बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन
GHKPM Spoiler: करिश्मा का सच लेकर आएगी सई चव्हाण परिवार के सामने? विराट के सामने होने वाला है बड़ा खुलासा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein aaj ka episode: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोहित विनायक के स्कूल जाता है उसे लाने के लिए. सई उसे देखकर सोचती है उसे करिश्मा के अफेयर के बारे में बता देना चाहिए.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) का लेटेस्ट ट्रैक पाखी के आस-पास घूम रहा है. विराट को अपनी गलती का अहसास है और वो इसे ठीक करने की कोशिश कर रहा है. विराट, पाखी से फिर से शादी करने का फैसला करता है. दोनों सारे परिवार वालों के सामने शादी करते है. सई ये सब वीडियो कॉल में देखती है और उसे काफी बुरा लगता है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट एपिसोड 

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट और पाखी हनीमून ट्रिप के लिए जाते है. अश्विनी दोनों को भरोसा दिलाती है कि वो लोग विनायक का अच्छे से ख्याल रखेंगे. विराट सबे से वादा करता है कि वो पाखी का बहुत ख्याल रखेगा. वहीं, सोनाली इस बात से परेशान है कि करिश्मा और मोहित के बीच कुछ ठीक नहीं है और इस बारे में उसे पता नहीं है कुछ भी.

विराट, पाखी से कहता है कि वो पीछे मुड़कर अब नहीं देखना चाहता है. दोनों मिलकर अपने पसन्द के गानों का प्लेलिस्ट बनाते है. वहीं, मोहित विनायक के स्कूल जाता है उसे लाने के लिए. सई उसे देखकर सोचती है उसे करिश्मा के अफेयर के बारे में बता देना चाहिए. मोहित से वो पूछती है कि उसके और करिश्मा के बीच सबकुछ ठीक है ना. इसपर मोहित हां में जवाब देता है. विनायक और सवी स्कूल से आते है और विनायक अपने माता-पिता पर गुस्सा करता है कि वो उसे लेकर नहीं गए.

Also Read: GHKPM Spoiler: पाखी से फिर से शादी करेगा विराट, सई कैसे करेगी रिएक्ट? आज का एपिसोड होगा काफी धमाकेदार

विराट और पाखी साथ में रिसॉर्ट में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते है. पाखी कहती है कि वो ऐसे पलों को कब से इंतजार कर रही थी. रिसॉर्ट में एक कपल होते है, जिनसे दोनों की मुलाकात होती है. बातों ही बातों में चारों की दोस्ती हो जाती है. विराट उसे पाखी के एक्सीडेंट के बारे में बताता है. वो शख्स विराट से ऐसे ही एक्सीडेंट के बारे में जिक्र करता है जब वो नागपुर से गढ़चिरौली जा रहे थे. आने वाले एपिसोड में विराट को विनायक के बारे में बड़ी बात पता चलने वाली है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola