GHKPM Spoiler: पाखी से फिर से शादी करेगा विराट, सई कैसे करेगी रिएक्ट? आज का एपिसोड होगा काफी धमाकेदार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein aaj ka episode: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि जाएगा कि सई, करिश्मा के बॉयफ्रेंड के बारे में सोचकर परेशान हो जाती है. वहीं, सई, उषा से कहती है कि वो विराट और पाखी से दूर रहना चाहती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) टीआरपी में हर बार होता है. सीरियल काफी इमोशनल ट्रैक पर आ गया है. पाखी को मनाने के लिए विराट सरप्राइज ट्रिप प्लान करता है, लेकिन वो जाने से मना कर देती है. जिसके बाद काकू पाखी को मनाने की कोशिश करती है. वो उसे बताती है कि सई अब विराट के साथ काम नहीं करेगी.
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई, करिश्मा के बॉयफ्रेंड के बारे में सोचकर परेशान हो जाती है. उसे लगता है कि ये बात मोहित को बतानी चाहिए, लेकिन उसे समझ नहीं आता कि ये कैसे करे. वो इसे सोचकर बहुत परेशान हो जाती है. उषा इस बारे में सई को विराट से बात करने के लिए कहती है. ताकि दोनों मिलकर कोई उपाय निकाल सकें.
सई, उषा से कहती है कि वो विराट और पाखी से दूर रहना चाहती है. ताकि उनकी जिंदगी में उसे लेकर कोई दिक्कत ना आए. सई कहती है कि इस वजह से ही उसने नौकरी से इस्तीफा दिया है. वहीं, विराट, पाखी के लिए पूजा करता है. पाखी विराट को नजरअंदाज करती है. विराट, पाखी से माफी मांगता है और कहता है कि उसने इतने साल उसे सिर्फ नजरअंदाज किया है. उसने हर कदम पर उसका साथ दिया, लेकिन वो एक अच्छा पति नहीं बन पाया. ये कहते हुए विराट की आंखें भर जाती है.
सवी, विनायक को वीडियो कॉल करती है और तभी सई देखती है कि विराट, पाखी से अपने दिल की बात कह रहा है. विराट, पाखी से फिर शादी करता है और उससे वादा करता है कि वह शादी की सभी प्रतिज्ञाओं को पूरा करेगा. विराट कहता है कि वे उसे पत्नी वाले सारे हक देगा और खुद एक अच्छा पति बनेगा. सई ये सब देखकर रोने लगती है और उसे विराट के साथ अपनी शादी याद आ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










