GHKPM Spoiler: सई के इस फैसले से पाखी-विराट को लगेगा 440 वोल्ट का झटका, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई वकील की बात सुनकर काफी हैरान और परेशान हो जाती है. सई उन्हें पाखी के पुराने बुरे कामों के बारे में बताती है और कहती है वो जेल भी जा चुकी है. वकील उससे सारी बात जानता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने मिल रहा है. सई अपने बेटे वीनू को अपने पास वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ पाखी उसे अपने से अलग नहीं होने देना चाहती है. सई एक वकील से बात करती है और उन्हें पूरा सिचुएशन बताती है. वो कहती है चव्हाण उससे उसका बेटा छीनना चाहते है.
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई वकील को बताती है कि पाखी और विराट उसका बेटा उससे दूर करना चाहते है. वकील उससे पूछता है कि विराट ने जब वीनू को गोद लिया था तो वो क्या वो जानता था कि वो ही उसका असली बेटा है. इसपर सई कहती है नहीं. वकील कहता है कि वो इस आधार पर चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर सकता. वकील उसे समझाता है कि कोर्ट ऐसे केस में विराट के पक्ष में ही अपना फैसला सुनाएगी.
https://www.instagram.com/reel/CoJYWQZPnFp/
सई वकील की बात सुनकर काफी हैरान और परेशान हो जाती है. सई उन्हें पाखी के पुराने बुरे कामों के बारे में बताती है और कहती है वो जेल भी जा चुकी है. वकील उससे सारी बात जानता है. सई कहती है कि वो पाखी का पर्दाफाश करेगी और इससे उसे वीनू मिल सकती है तो वो कोर्ट में सबकुछ बोल देगी. वकील कहता है कि पाखी के बुरे कामों के आधार पर कस्टडी के लिए केस फाइल कर सकते है.
Also Read: GHKPM Spoiler: वीनू के लिए सई पर गोली चलाएगी पाखी? विराट क्या करेगा अब, आज का एपिसोड होगा काफी दिलचस्प
विराट को सई के हालत के बारे में सोचकर बुरा लगता है. तभी पाखी वहां आकर विराट से कहती है कि सई का वीनू से दूर रखना पड़ेगा. विनायक को लेकर पजेसिव हो जाती है जबकि विराट उसे शांत करने की कोशिश करता है. दूसरी तरफ चव्हाण निवास में विराट को एक कुरियर मिलता है, जिसमें कुछ पेपर्स होते है. विराट पढ़कर चौंक जाता है कि सई ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है ताकि उसे वीनू की कस्टडी मिल सके.
आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. विराट एक सपना देखता है कि एक औरत सवी और वीनू को साथ लेकर जाती होती है. वो उसे पाखी समझकर रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वो सई निकलती है. वो सई से पूछता है कि वो दोनों बच्चों को लेकर कहा जा रही है. सई उसे भी अपने साथ चलने के लिए कहती है. इस बीच वो सपना से जाग जाता है और सई का नाम लेता है. पाखी ये बात सुन लेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










