ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत का लीप से पहले ऐसे होगा अंत, अर्श-आशिका की होगी मौत

Updated at : 29 Jan 2025 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों ट्रेंड में है. लीप से पहले सवी और रजत का अंत कैसे होगा, इसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के ट्रैक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप लेने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब शो की नई विरासत परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे संभालेंगे. नए सीजन का पहला लुक चैनल की ओर से रिलीज कर दिया गया है. कुछ एपिसोड्स के बाद भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज नजर नहीं आएंगे. अब फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि दोनों का अंत कैसे होगा.

सवी और रजत का कैसे होगा अंत

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक गुम है किसी के प्यार में सवी और रजत की प्रेम कहानी की हैप्पी एंडिंग होगी. आशिका और अर्श की मौत के बाद सवी और रजत फिर से मिलेंगे और जीवन भर साथ रहेंगे. सूत्र ने बताया, ”हां, सवी और रजत का अंत ‘हमेशा के लिए सुखद’ होगा, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि सवी आखिरकार आईएएस अधिकारी बन जाएगी. अर्श आशिका की मौत हो जाएगी, सवी रजत भी मिल जाएंगे.”

गुम है किसी के प्यार में किन कलाकारों की हुई है एंट्री

गुम है किसी के प्यार में कई नए कलाकारों की एंट्री हुई है. जिसमें सोशल मीडिया क्रिएटर समीक्षा सूद, अनुभवी अभिनेता महेश ठाकुर, हिमाक्षी उज्जैन, टीशा कपूर और मराठी अभिनेत्री मृणाली शिर्के शामिल हैं. शो के नए एपिसोड इस गुरुवार से शुरू होने वाले हैं और इसमें परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे. ‘गुम है किसी के प्यार में’ की नई कहानी भी लव ट्रायंगल पर बेस्ड है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: परम सिंह ने लीप के बाद शो में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नील का रोल…

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही रजत को मिला नया प्रोजेक्ट, सवी बोली- आप बहुत जल्दी…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola