Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले कई राज, बोली- रजत सई की नफरत…

Bhavika Sharma reacts to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अर्श की वजह से रजत अपनी बेटी से दूर रहने लगा है. इसको लेकर भाविका शर्मा ने अपकमिंग ट्विस्ट पर से पर्दा उठाया है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. इस हफ्ते शो ने टीआरपी चार्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. मेकर्स हाई-वोल्टेज ड्रामा डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. रजत और सवी की कहानी दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रख रहा है. अब शो की लीड भाविका शर्मा ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.
क्यों सवी और रजत ने की शादी
गुम है किसी के प्यार में का मौजूदा ट्रैक सवी, रजत और सई के इर्द-गिर्द घूमता है. सवी और रजत, सई की खुशी के लिए फिर से एक हो गए हैं और दोनों ने एक दूसरे संग शादी कर ली है. हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों को शो में नए ट्विस्ट और टर्न देखने का मौका मिलता है. हाल ही में शो गुम है किसी के प्यार में के निर्माताओं ने एक दिलचस्प प्रोमो शेयर किया.
रजत अपनी बेटी के साथ क्यों कर रहा है बुरा व्यवहार
जिसमें देखा जा सकता है कि रजत अपनी बेटी सई के साथ बुरा व्यवहार कर रहा है. सई अपने पापा से डर रही है और छिपते हुए इधर-उधर घूम रही है. ये सब देखकर सवी काफी परेशान और उसे गुस्सा आ रहा है. वह रजत से जाकर सवाल करती है कि वह अपनी बेटी के साथ ऐसा क्यों कर रहा है. हालांकि उसे जवाब नहीं मिलता है. दरअसल अर्श ने रजत को कहा था कि सई उसकी बेटी नहीं है, बल्कि आशका और मेरे प्यार की निशानी है.
भाविका शर्मा ने बताया आने वाले एपिसोड में क्या आएंगे ट्विस्ट
स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में‘ की भाविका शर्मा उर्फ सवी ने टेली चक्कर संग बात करते हुए कहा, ”शो के महासप्ताह के दौरान दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे. दर्शकों ने रजत के अनिच्छुक और देखभाल करने वाले स्वभाव को देखा है, लेकिन कुछ अजीब परिस्थितियों और अर्श के बुरे इरादों के कारण, रजत बदल गया है, लेकिन सवी उसे संभालेगी और जल्द ही फिर से एक हैप्पी फैमिली देखने को मिलेगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




