Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में वैभवी हंकारे के शो छोड़ने पर सनम जौहर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ज्यादातर मेरे सीन…

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin comeback

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin comeback

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सनम जौहर ने वैभवी हंकारे के गुम है किसी के प्यार में छोड़ने के बाद एक भावुक पोस्ट लिखा है. सनम ने एक्ट्रेस को अमेजिंग बताया है. साथ ही कहा कि वह उनकी यादों में हमेशा रहेगी. सनम शो में रुतुराज का किरदार निभा रहे हैं.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स ने शो में फिर से भाविका शर्मा की एंट्री करवा दी है. वैभवी हंकारे का पत्ता कट गया है और भाविका आ गई है. कहा जा रहा भाविका की जोड़ी परम सिंह और सनम जौहर संग बनेंगी. इसके साथ ही दो नये एक्टर्स की भी एंट्री होगी. इस बीच सनम ने वैभवी के शो छोड़ने के बाद एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. साथ ही उसके साथ फोटोज भी शेयर की है.

सनम जौहर ने वैभवी हंकारे के लिए लिखी पोस्ट

सनम जौहर ने वैभवी हंकारे संग ब्लैक एंड व्हाइट तसवीरें पोस्ट की है. साथ ही कैप्शन में लिखा, मेरे लिए ये चार महीना गोल्डन टीचिंग पीरियड है. ज्यादातर मेरे सीन तेजस्विनी (वैभवी हंकारे) के साथ थे. तेजा आप अमेंजिग है. आप बहुत याद आएगी. भले ही आपको पट्ट से हेडशॉट मिला हो, लेकिन आप हमेशा मेरी यादों में याद रहेंगे क्योंकि मैंने अपने परफॉर्मेंस में जो ग्रोथ दिखाया है, वह भी आपकी वजह से है. मेरे री-टेक को सहन करने के लिए धन्यवाद. बहुत सारा प्यार. रुतुराज.

नये प्रोमो में रजत और तेजू की हो जाएगी मौत

गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा आईपीएस अधिकारी के रोल में दिखी है. उनका किरदार काफी दमदार है और उसके पति रजत के रोल में हितेश भारद्वाज नजर आए. हालांकि मेकर्स ने अब रजत की मौत करवा दी है. नये प्रोमो में दिखाया गया कि तेजू के साथ-साथ रजत का एक कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है. सवी समझ नहीं पाती कि उसका पति और नील की पत्नी का हाल ऐसा कैसे हो गया. इस केस की वह जांच करेगी.

यहां पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी में आएगा नया शख्स, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola