Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तेजू से शादी के लिए मना कर देगा ऋतुराज, नील संग होगी जूही की शादी?
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Mar 2025 8:15 AM
Vaibhavi Hankare comeback in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि ऋतुराज, तेजू से शादी के लिए इनकार कर देता है. वह उससे कहता है वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहता है. दूसरी तरफ ऋतुराज को जूही के बारे में पता चलता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट ट्रैक जूही, नील, तेजू और ऋतुराज की शादी के आस-पास दिखाई जा रही है. नील, तेजू से प्यार करता है, लेकिन तेजू उससे नहीं प्यार करती. नील उससे शादी करना चाहता है और उसने ये बात तेजू और उसके परिवार वालों को बताई है. तेजू, नील से शादी नहीं करना चाहती क्योंकि उसके दिल में ऋतुराज है. दूसरी तरफ नील का परिवार चाहता है कि उसकी शादी जूही से हो जाए.
तेजू से शादी के लिए मना कर देगा ऋतुराज
गुम है किसी में दिखाया जाएगा कि तेजू, ऋतुराज के लिए अपने प्यार को लेकर अपनी मां के सामने रखेगी. उसकी मां उसे समझाएगी कि ऋतुराज उसके लिए ठीक नहीं है. तेजू उसकी बात पर यकीन नहीं करेगी और ऋतुराज को कॉल करेगी. तेजू, ऋतुराज को फोन करके उससे शादी के लिए कहेगी. ऋतुराज उसे मना कर देगा और कहेगी कि उसका करियर अभी शुरू हुआ है और उससे शादी के लिए वह कोई कमिटमेंट नहीं दे सकता. तेजू का दिल टूट जाएगा.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं?
जूही के बारे में जानेगा ऋतुराज
ऋतुराज को पता चलेगा कि नील, जूही से शादी करने वाला है. नील की मंगेतर से मिलने के लिए जूही के बारे में ज्यादा जानने के लिए वह उसे घर बुलाता है. जूही जब आती है तब नील और वह बातचीत करते हैं. दोनों अपने फ्यूचर को लेकर बात करते हैं. दोनों की बातें सुनने के लिए ऋतुराज और परिवार के छोटे सदस्य छिपकर उनकी बातें सुनने की कोशिश करते हैं. हालांकि नील और जूही को नहीं पता होता कि उनकी बातें कोई सुन रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










