Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी से दूर जाने के लिए सिंगापुर शिफ्ट हो जाएगा रजत, सवी को होगा इस बात का शक

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Dec 2024 9:58 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि रजत को पूरा यकीन हो गया है कि सवी उसे धोखा दे रही है. उसे लगता है कि सवी उसके साथ नहीं बल्कि अनुभव के साथ रहना चाहती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि रजत, सवी और अनुभव का वीडियो देखकर अंदर से टूट जाता है. वीडियो में सवी, अनुभव से कहती दिखती है कि वह अब रजत के साथ नहीं रह सकती. ये सब देखने के बाद रजत काफी दुखी हो जाता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत सिंगापुर शिफ्ट होने का प्लान करता है. वह खुद को सवी से दूर करने का सोचता है. उसे लगता है कि सवी उसके साथ खुश नहीं है और वह उसपर बोझ है.

सवी से दूर जाने के लिए रजत बनाएगा ये प्लान

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत सभी व्यक्तिगत संबंधों को तोड़ने का प्लान करता है. दूसरी तरफ सवी को समझ नहीं आता कि वह सिंगापुर क्यों जा रहा. सवी उससे पूछती है कि सिंगापुर जाने के पीछे का कारण कुछ और तो नहीं. रजत को लगता है कि सवी ऐसा क्यों पूछ रही है और क्या उसे अमन से सब बता दिया. रजत उससे कहता है कि वह सिर्फ काम की वजह से जा रहा है और शायद उसे थोड़ा ज्यादा लंबा रहना पड़े.

सिंगापुर शिफ्ट होने का फैसला करेगा रजत

सवी, रजत से कहती है क्या वह ये बिजनेस ट्रिप उसे खुद से अलग रखने के लिए बना रहा. रजत कहता है कि ऐसा कुछ नहीं है और ये सिर्फ एक बिजनेस ट्रिप है. रजत बात करते हुए उससे नजरें नहीं मिलाता. दूसरी तरफ सई अपने पिता के जाने के बारे में जानकर बहुत दुखी होती है. वह अपने टेंट में चली जाती है. सवी उसे समझाती है और उसे टेंट से बाहर निकालती है और समझाती है. सई और सवी की बातें रजत सुनता है और इमोशनल हो जाता है. रजत को सई और सवी के साथ बिताए गए पल याद आते हैं. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि क्या सच में रजत सिंगापुर जाता है. क्या सवी को उस वीडियो के बारे में पता चलता है. क्या होगा आगे.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola