Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के रूप में भाविका शर्मा होगी एंट्री, परम सिंह बोले- इसके बारे में कई…

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में टीआरपी चार्ट में बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है. यह टॉप 10 से बाहर हो चुका है. खबरें आ रही है कि मेकर्स जल्द ही शो के मेन लीड में बड़ा बदलाव करेंगे. हालांकि अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है. अब परम सिंह ने बताया कि क्या सवी के रूप में भाविका शर्मा की एंट्री होगी.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. यह शो शुरू होने के बाद से ही टीआरपी चार्ट पर टॉप 2 में अपनी जगह बनाए रखता था. नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के कैरेक्टर्स सई, विराट और पाखी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. हालांकि बाद में इसमें लीप आया और भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह की एंट्री हुई. कहानी को थोड़ा और मजेदार बनाने के लिए हितेश भारद्वाज को भाविका के साथ कास्ट किया गया. इन सभी कहानियों को दर्शकों से प्यार मिला और यहां तक कि जोड़ियों को भी पसंद किया गया.

गुम है किसी के प्यार में के कास्ट होंगे चेंज

भाविका और हितेश ने सवी-रजत की भूमिका निभाई. जब कहानी खत्म हुई, तो लोग निराश हो गए. अब, परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर के इर्द-गिर्द कहानी घूम रही है. वे नील, तेजस्विनी और रुतुराज की भूमिका निभाते हैं. यह फिर से एक लव ट्रायंगल है. हालांकि, कहानी दर्शकों से जुड़ नहीं पाई है. शो की टीआरपी रेटिंग भी कम हो गई. पहले खबरें आई कि शो बंद हो सकता है. हालांकि अब कहा जा रहा है कि शो के मेन लीड में कुछ बदलाव होंगे.

क्या गुम है किसी के प्यार में होगी भाविका शर्मा की एंट्री

कुछ दिनों पहले, यह भी बताया जा रहा था कि टीआरपी वापस पाने के लिए भाविका शर्मा को फिर से शो के लिए संपर्क किया गया है. अब, परम सिंह ने भाविका की एंट्री को लेकर बात की. उन्होंने बॉलीवुड लाइफ संग चर्चा करते हुए कहा, “मुझे इस तरह के किसी भी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है. हां, मैंने इसके बारे में कई आर्टिकल देखे हैं, लेकिन इनसाइड डिटेल्स हमारे पास नहीं है. इसपर फिलहाल कमेंट नहीं कर पाऊंगा.” इससे पहले, भाविका ने भी इन अफवाहों के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वह सवी के रूप में वापसी करना पसंद करेंगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि ये अफवाहें सच हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें- Friday OTT releases: इस शुक्रवार होगा एंटरटेनमेंट का जलसा, रिलीज हुई हैं ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola