Friday OTT releases: इस शुक्रवार होगा एंटरटेनमेंट का जलसा, रिलीज हुई हैं ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

Friday OTT releases
Friday OTT releases: नेटफ्लिक्स, जी5, जियो हॉटस्टार जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस शुक्रवार कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगी. इसमें आपको सस्पेंस से लेकर एक्शन थ्रिलर सबकुछ मिलेगा. लिस्ट में ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स से लेकर एल2: एम्पुरान, कजिलियनेयर शामिल है.
Friday OTT releases: नेटफ्लिक्स, जी5, जियो हॉटस्टार जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस शुक्रवार कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगी. इसमें आपको सस्पेंस से लेकर एक्शन थ्रिलर सबकुछ मिलेगा. लिस्ट में ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स से लेकर एल2: एम्पुरान, कजिलियनेयर शामिल है.
कजिलियनेयर (Kajillionaire)
कहां देखें- जियो हॉटस्टार
मिरांडा जुलाई की ओर से लिखित और निर्देशित इस क्राइम-कॉमेडी फिल्म, ओल्ड डोलियो डायन एक महिला की कहानी है, जिसका जीवन तब उलट जाता है, जब उसके अपराधी माता-पिता एक अन्य शख्स को डकैती में शामिल होने के लिए इनवाइट करते हैं.
हेवॉक (Havoc)
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
टॉम हार्डी इस अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर में एक जासूस की भूमिका में हैं, जो राजनेता से अलग हुए उसके बेटे को बचाने के लिए आपराधिक अंडरवर्ल्ड से जूझता है. इस फिल्म में जेसी मेई ली, टिमोथी ओलीफेंट और फॉरेस्ट व्हिटेकर भी हैं.
यू सीजन 5 (You Season 5)
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
यू के अंतिम सीजन में पेन बैडगली को जो गोल्डबर्ग के रूप में वापस लाया गया है. वह एक जुनूनी और चालाक शख्स है. जिसका काला अतीत न्यूयॉर्क में उसके आदर्श जीवन को खतरे में डालता है. इसमें बैडगली के साथ, चार्लोट रिची, मैडलिन ब्रूअर जैसे स्टार्स हैं.
ज्वेल थीफ (Jewel Thief: The Heist Begins)
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की ओर से निर्देशित यह मनोरंजक क्राइम थ्रिलर दो ठगों रेहान और उसके विरोधी राजन की कहानी है, जो अफ्रीका के कीमती लाल सूरज हीरे को लूटने की कोशिश करता है. कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल की ओर से निर्देशित इस फिल्म में निकिता दत्ता और कुणाल कपूर भी सहायक भूमिकाओं में हैं.
अय्याना माने (Ayyana Mane)
कहां देखें- जी5
अय्याना माने एक रहस्य थ्रिलर है, जो जाजी नामक एक नवविवाहित महिला के जीवन को दर्शाती है, जो परिवार में होने वाली मौतों की एक सीरीज और एक पवित्र कोंडय्या मूर्ति से संबंधित एक छिपे हुए सत्य को उजागर करती है.
वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2
तमिल एक्शन फिल्म एक प्रोविजन स्टोर के मालिक के बारे में है, जिसका सामान्य जीवन एक खतरनाक अपराध नेटवर्क में शामिल होने के बाद उलट जाता है. फिल्म में चियान विक्रम, दुशारा विजयन, सूरज वेंजरामूडू, एसजे सूर्या और पृथ्वी राज मुख्य भूमिकाओं में हैं. ‘वीरा धीरा सूरन: भाग 2’ 24 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
एल2: एम्पुरान
फिल्म स्टीफन नेदुमपल्ली के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुरेशी अब्राहम के रूप में दोहरी जिंदगी जीता है. फिल्म की कहानी इस जर्नी पर केंद्रित है कि कैसे वह एक शक्तिशाली नेता के रूप में उभरता है और एक वर्ल्डवाइड अपराध सिंडिकेट का नेतृत्व करता है. मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म में मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन, कैरोलिन कोज़ियोल, अभिमन्यु सिंह, टोविनो थॉमस और मंजू वारियर जैसे कलाकार हैं. इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- TMKOC में दयाबेन के ऑडिशन पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गुजराती लोगों…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










